पत्नी ने दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाने से किया इनकार, पति ने मुंडवा दिया सर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक युवक पर जबरदस्ती अपनी पत्नी का सिर मुंडवाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक इस युवक की पत्नी ने जब दूसरे मर्द के साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो गुस्से में आकर उसने अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया। यह घटना बीते रविवार (1जुलाई) देर रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 साल का अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ शाहजहांपुर के निगोही गांव में रहता था। अशोक की शादी 9 साल पहले हुई थी। अशोक को दो बच्चे भी हैं। अशोक की पत्नी का कहना है कि रविवार (1 जुलाई) की शाम जब वो अपनी बहन के घर से लौट कर अपने घर आई तब उसके पति ने उसे जिस्म बेचकर पैसा लाने के लिए कहा। लेकिन उन्होंने इसपर ध्यान नहीं दिया और दूसरे कमरे में सोने चली गईं।

सोमवार की सुबह उनके बेटे ने उन्हें बतलाया कि रात को डिनर के बाद वो बेहोश हो गई थीं। जिसके बाद उसके पिता और चाचा ने उनका सिर मुंडवा दिया। महिला ने पुलिस को बतलाया कि बच्चे की बात सुनकर उन्होंने जब आईने में खुद को देखा तो उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद महिला ने उसी दिन अपने पति और देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। महिला का यह भी आरोप है कि इन दोनों ने रात के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी थी जिसके बाद खाना खाते ही वो बेसुध हो गई थीं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अशोक और उसके भाई के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 328, और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है। मंगलवार (3 जुलाई) को मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया और दोनों अब सलाखों के पीछे भी पहंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अशोक पहले अवैध शराब बनाने के धंधे में शामिल था और वो पहले भी जेल जा चुका है। बहरहाल इस घटना के बाद महिला काफी दहशत में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *