दांत काटकर और अपने नाखूनों से पुलिस कर्मियों को घायल कर हंगामा मचाया इस विदेशी महिला ने

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक विदेशी टूरिस्ट महिला ने जमकर हंगामा मचाया। इस महिला ने थाने में पुलिसवालों पर हमला भी बोल दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि थाने में यह महिला चीख-चिल्ला रही है। थाने में महिला का एक पुरुष साथी भी मौजूद है। यह महिला पहले जमीन पर लोटने लगती है। वहां मौजूद कुछ महिला पुलिसकर्मी जब उसे उठाने की कोशिश करते हैं तब ही अचानक देखते ही देखते वो पुलिसवालों पर हमला कर देती है। यह विदेशी महिला महिला पुलिसकर्मियों को दांत कांटने लगती है। महिला अपने नाखूनों से पुलिस वालों को जख्मी कर देती है।

जानकारी के मुताबिक इस महिला के हमले में छह पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं। यह घटना बीते गुरुवार (5 जुलाई) की है। मैक्लोड़गंज थाने की पुलिस इस महिला और उसके साथी को धर्मशाला में हंगामा करने के आरोप में पकड़ कर थाने लेकर आई थी। लेकिन यहां विदेशी महिला ने उल्टा पुलिसवालों पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं महिला ने शराब पी थी या नहीं? इस बात की जांच कराने के लिए जब पुलिस वाले उसे अस्पताल लेकर गए तो इस विदेशी महिला ने अपनी जांच कराने से इनकार कर दिया। अस्पताल में भी इस महिला ने जमकर उत्पात मचाया

महिला ने अस्पताल में कुछ कर्मियों को भी दांत कांट लिया। इस महिला ने पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस लाख कोशिशों के बावजूद इस महिला को कंट्रोल नहीं कर पा रही थी। बतलाया जा रहा है कि यह महिला इजरायल की रहने वाली है। इसके साथ जो विदेशी युवक था वो स्वीडन का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इस विदेशी महिला ने कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की है। पुलिस को शक है कि इसने नशे में धुत होकर यह सबकुछ किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *