बेटे की शक्ल उससे नही मिली तो कराया पैटर्निटी टेस्‍ट, कंफर्म हुआ तो बीवी के सीक्रेट लवर को मार डाला

इस्तांबुल (तुर्की) में एक शख्स ने बीवी के सीक्रेट लवर की हत्या कर दी। वजह- आरोपी शख्स का बेटा उसके जैसा नहीं दिखता था। वह इसी बात को लेकर पत्नी पर शक करता था। बीवी से उसने इस बारे में पूछा तो वह झूठ बोल गई। बाद में जब पैटर्निटी टेस्ट कराया, तो सच कुछ और निकला। जांच में पता लगा कि वह शख्स बच्चे का बायलॉजिकल पिता नहीं था। यह असलियत जानकर उससे यह बात हजम न हुई और उसने बीवी के सीक्रेट लवर को मार डाला।

‘डेली सबाह’ में सात जुलाई की खबर के अनुसार, यह सनसनीखेज मामला केयुथाने जिले का है। ओकान अल्सतेपे यहां पर प्रिंटिंग प्रेस में करता है। साल 2014 में उसकी बीवी ने बेटे को जन्म दिया था। लेकिन वह उसके जैसा नहीं दिखता था। ऐसे में शख्स ने बीवी से किसी से प्रेम-प्रसंग के बारे में पूछा, मगर वह सच दबा गई। बाद में उसने पैटर्निटी टेस्ट कराया, तो डीएनए परिणाम जानकर उसका शक सही साबित हुआ।

बीवी ने इसके बाद कबूला कि उसके साथ काम करने वाले सेमिल सेंकी ने अकेले में एक बार उसे शराब पीने के लिए कहा था। आगे क्या हुआ, यह उसे भी याद नहीं है। ओकान इसके बाद उस शख्स के पास गया, जिसने उसकी बीवी को नशीला पदार्थ पिलाया था।

कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, सेंकी ने उसे बताया कि वह इतना गिरा हुआ नहीं है। न तो उसने ओकान की बीवी से संबंध और न ही उसका रेप किया। हालांकि, पैटर्निटी टेस्ट की रिपोर्ट ने दोनों शख्सों के बीच मामला उलझा दिया। बातचीत झगड़े में तब्दील हो गई और ओकान के पैर में उस दौरान चोट आई।

नौकरी छोड़कर ओकान इसके बाद दूसरी जगह काम ढूंढने गया। यहां एक दिन उसका बीवी के साथ काम करने वाले उसी सहयोगी से सामना हुआ, जिसने उसे शराब पिलाई थी। आपा खोते हुए ओकान ने उसे गोली मार दी, जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ओकान को इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया। छह जुलाई को उसे ट्रायल की पहली सुनवाई के दौरान पेश किया गया। बताया कि सेंकी ने घटना के दौरान उसे अपशब्द कहे थे, जिसके बाद महिला के पति ने उस पर गोली चलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *