शतक ठोक बोले रोहित शर्मा, ‘ये मेरा स्टाइल’, हिटमैन रोहित ने यूं लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

रोहित शर्मा के शानदार शतक के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-1 से फतह हासिल कर ली। ब्रिस्टल में रविवार को हुए इस मैच में भारतीय टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही 199 का लक्ष्य पूरा कर लिया। रोहित शर्मा ने आतिशी पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों से सौ रन जोड़े।  रोहित शर्मा ने शतक ठोंककर रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी।

तीन इंटरनेशनल शतक ठोंकने वाले वह दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा कोलिन मुनरो कर चुके हैं। यही दो खिलाड़ी अब तक विश्व क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।इसी के साथ रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ मैन ऑफ द सीरीज ट्राफी  पर भी कब्जा कर लिया। रोहित शर्मा ने तीन पारियों में कुल 137 रन बनाए। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर सौ रन था।दो सौ के करीब के लक्ष्य का पीछा करत हुए भी टीम इंडिया की शानदार जीत और अपने प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने कहा कि यह मेरे खेल का स्टाइल है।हमें पता चल गया था कि विकेट अच्छा है, इस नाते बड़े शॉट खेलने का पहले से इरादा तय किया था।

रोहित शर्मा ने एक और उपलब्धि हासिल की। अब तक भारत के टी-20 इंटरनेशनल मैच में जो सात उच्चतम स्कोर बने हैं, उसमें से चार रोहित शर्मा के बल्ले से निकले हैं, इसी तरह कुल चार सर्वोच्च वन डे स्कोर में से तीन में अकेले रोहित शर्मा का योगदान है।टी-20 इंटरनेशनल में पचास या उससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट और रोहित शर्मा बराबर स्थान पर हैं। दोनों ने 18-18 बार पचासा ठोंका है। वहीं सर्वाधिक आठ बार 75 या उससे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में क्रिस गेल के साथ उनका नाम है। अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी-20 में शतक ठोंकने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी मुनरो के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम के नाम भी एक शानदार रिकॉर्ड दर्ज हुआ। यह रिकॉर्ड है भारत दो सौ से से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने वाला पहला देश बन गया है। अन्य किसी देश के नाम ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *