Video: सपना चौधरी के डांस की दीवानगी: भोजपुरी गाने ने लोगों को बनाया दीवाना, 9 लाख से ज्यादा बार देखा

सपना चौधरी के डांस की दिवानगी हरियाणा से होते हुए अब पूरे देश में फैल गई है। सपना चौधरी इन दिनों भोजपुरी गाने से लोगों को दीवाना बना रही हैं। उनका पहला भोजपुरी गाना मेरे सामने आके हाल ही में रिलीज किया गया था। सपना की फैन फॉलोइंग जबरदस्त होने के कारण गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया। आलम यह है कि सपना के इस नए गाने को छह दिनों में करीब 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना की पॉपुलैरिटी के कारण ही उनका कोई भी गाना रिलीज होते ही हिट हो जाता है। भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ का गाना लोगों को खूब भा रहा है। इसी गाने के साथ ही सपना ने भोजपुरी सिनेमा में भी एंट्री मार ली है।
सपना अपने नए गाने का क्रेज हरियाणा के अलावा यूपी और बिहार के लोगों के बीच भी है। यही वजह है कि गाने के रिलीज के कुछ समय के भीतर ही इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। नारंगी रंग के घाघरा-चोली में नजर आ रहीं सपना एक दम अलग लुक और अंदाज में नजर आ रही हैं। यदि फिल्म की बात करें तो ‘बैरी कंगना-2’ में रवि किशन और काजल राघवनी लीड भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग यूपी और मुंबई में की गई है। इस फिल्म के निर्माता विनोद पांडे और अशोक श्रीवास्तव हैं। उनका दावा है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म साबित होगी।
गाने की शुरूआत पहले धीरे होती है लेकिन जैसे ही जैसे गाना आगे बढ़ता है तो उसकी रफ्तार भी बढ़ती जाती है। गाने को सपना फुल एन्जॉय और मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। गाने को देखकर लगता है कि सपना फिल्म की कहानी के अनुसार, किसी गोदाम पर गुंडो के सामने डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। यह शो का 11 वां सीजन था।