लखनऊ में 4 ने किया 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और लहूलुहान कर फेंक दिया सड़क पर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेप की एक वारदात सामने आई है। यहां पर 15 साल की एक लड़की के साथ उसके दोस्त और उसके तीन साथियों ने गैंगरेप किया। जब लड़की ने इन गुंडों से अपना बचाव करना चाहा, तो उसे दरिंदों ने पीटा भी, हमले में लड़की लहूलुहान हो गई। बदमाश लड़की को सड़क पर छोड़ फरार हो गये। सूत्रों के मुताबिक लड़की पिछली शाम को अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर निकली थी। लड़की इस लड़के को जानती थी। दोनों आस-पास ही रहते हैं। बाद में लड़के के साथ तीन और लोग भी आ गये। ये सभी नाबालिग हैं। इस सभी लोगों ने एक-एक कर लड़की से गैंगरेप किया। लखनऊ पुलिस ने इस मामले में मडियांव थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बाकी तीन आरोपी फरार हैं। इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ पुलिस गिरफ्तार लड़के से पूछताछ कर रही है। उससे मिले जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापामारी भी की है। हालांकि अबतक इन्हें पकड़ा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की को सड़क पर पड़ा देख आस-पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल लड़की का इलाज किया जा रहा है, वो अभी खतरे से बाहर है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की जब बाइक पर थी तो वह इनकी मंशा समझ गई थी। लड़की इस दौरान भागना भी चाहती थी। लेकिन बदमाशों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। तभी लड़की बाइक से गिर गई। उसे कई जगह चोटें भी आई हैं। लड़की ने बताया कि जब बदमाशों की हरकतों का विरोध कर रही थी तो उसके चेहरे पर ईंट से हमले किये गये। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद क्या हुआ, उसे कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। लड़की कहती है कि उसे अस्पताल कौन लेकर आया, इस बात की जानकारी भी उसे नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *