निक जोनास को डेट कर रहीं प्रियंका चोपड़ा ने शादी के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर खबरों में हैं। प्रियंका अपने आप को ‘सुपर रोमांटिक’ कहती हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी ब्याह को लेकर अपने व्यूवज दिए। प्रियंका कहती हैं कि उन्हें शादी का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है। प्रियंका कहती हैं- ‘मैं शादी करना चाहती हूं, लेकिन सही समय पर।’ ईटी ऑनलाइन के मुताबिक, 35 साल की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कहती हैं- ‘मैं तब तक सिंगल हूं जब तक मेरी उंगली में कोई रिंग न दिखे।’

प्रियंका आगे कहती हैं- मुझे नहीं लगता कि शादी किसी को छोटा या बड़ा बनाती है। या फिर शादी करने वाले फेमिनिस्ट होते हैं या नहीं। फेमिनिजम वह है जिसमें महिलाओं को बिना जज किए उनकों किसी भी मामले में चुनाव का हक दिया जाता है। इसका किसी को सिद्ध करने से कोई मतलब नहीं है। मैं यकीनन शादी करना चाहती हूं। निक जोनस, क्या तुम सुन रहे हो।’

बता दें, कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा अपने कथित बॉयफ्रेंड निक के साथ भारत आई थीं। निक सिंगर होने के साथ साथ गाने भी लिखते हैं। प्रियंका अपने दोस्त को अपनी मां मधु से मिलाने मुंबई लेकर गई थीं। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों प्रियंका के मुबंई वाले घर साथ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *