फ्रांस जीता वर्ल्‍ड कप तो LG किरण बेदी ने पुदुचेरी को बताया फ्रेंच कॉलोनी, लोगों ने कर दी खिंचाई

फीफा वर्ल्ड चैम्पियन 2018, पुदुचेरी और किरण बेदी। फ्रांस ने जब रविवार (15 जुलाई) को फुटबॉल का वर्ल्ड कप जीता तो ये तीनों शब्द अचानक से चर्चा में आ गये। दरअसल पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने फ्रांस की जीत पर उन्हें बधाई दी, लेकिन जीत की खुशी में वे लोगों को याद दिला गईं कि पुदुचेरी (उस समय का पांडिचेरी) कभी फ्रांस की कॉलोनी हुआ करता था। ट्विटर पर कई लोगों को किरण बेदी की ये टिप्पणी पसंद नहीं आई, और वे उन्हें ट्रोल करने लगे। दरअसल फ्रांस की जीत के बाद किरण बेदी ने लिखा, “पुदुचेरी के हम वासी (जो पूर्व में फ्रेंच कॉलोनी का हिस्सा थे) ने वर्ल्ड कप जीत लिया है, बधाई दोस्तो। फ्रांसीसियों की क्या शानदार टीम है, खेल हमलोगों को जोड़ता है।” बता दें कि देश की आजादी के समय पांडिचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी का हिस्सा था। भारत ने इस क्षेत्र पर बाद में कब्जा जमाया।

किरण बेदी के इस ट्वीट को इंडियंस ने स्पोर्ट्स स्पिरिट में नहीं लिया। यूजर्स ने किरण बेदी को याद दिलाया कि पांडिचेरी अब भारत का हिस्सा है और वे उस पांडिचेरी उप राज्यपाल हैं। एक यूजर ने लिखा, “मैडम हम तो भारतीय हैं, आपको अपने पब्लिसिटी स्टंट रोकने चाहिए।” एक यूजर ने लिखा, “क्या बात कर रही हैं मैम, गर्व का विषय तो तब होता जब भारत वर्ल्ड कप जीतता।” एक यूजर ने लिखा, “आपको खुशी हो रही है कि हम लोग फ्रेंच कॉलोनी हैं…और दिल्ली के हम बेवकूफ आपकी मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे थे।” एक यूजर ने लिखा, “फ्रांस की जीत के जश्न मनाने के और भी तरीके हैं, इतना झुक जाने की जरूरत नहीं है, मैं पांडिचेरी में ही जन्मा हूं, मैं नहीं सोचता हूं कि फ्रांस जीत गया है, ये एक खेल हैं और इस खेल को मैं पसंद करता हूं, इस खेल को प्यार करने के लिए मुझे उपनिवेशिक मानसिकता को याद करने की जरूरत नहीं है, कृपया ट्वीट डिलीट करने की नहीं सोचने लगिएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *