कॉरपोरेट सच: केवल नौ दिग्गज एक साल में ले गए 157 करोड़ का सैलरी-पैकेज

इस साल की शुरुआत में एक नए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन नियम ने अनिवार्य रूप से कंपनियों को बताना है कि वेतन अनुपात के माध्यम से अपने कर्मचारियों के मुकाबले टॉप एग्जीक्यूटिव कितना वेतन लेते हैं। इसी तरह के अनुपात भारतीय कंपनियों द्वारा उनकी वार्षिक रिपोर्ट में पहले से ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यदि आप कभी यह जानना चाहते हैं कि आपका वेतन मालिक के वेतन की तुलना में कितना है, तो आपको वार्षिक रिपोर्ट में एक छोटा डेटा पॉइंट देखना चाहिए। साथ ही पे रेश्यों के बारे में भी बताएंगे। पे रेश्यो वह होता है जो कंपनी के आम कर्मचारी की सैलरी और टॉप एग्जीक्यूटिव की सैलरी का अंतर होता है। आज हम ऐसे टॉप 9 दिग्गजों की बात कर रहे हैं जो कुल 157 करोड़ रुपए का पैकेज लेते हैं। यह सैलरी पैकेज इनका 2018 का है। चलिए जानते हैं ये कौन हैं?

1- विवेक गंभीर: विवेक कॉस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (CGPL) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका सैलरी पैकेज 19.69 करोड़ रुपए का है। इस तरह इनका पे रेश्यो 438.53 है।
2- अबिदाली नीमचवाला: अबिदाली विप्रो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं। इनका सैलरी पैकेज 18.23 करोड़ रुपए का है। इस तरह इनका पे रेश्यो 337.59 है।
3- गोपाल विट्टल: गोपाल भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका कुल पैकेज 12.64 करोड़ रुपए का है। इस तरह इनका पे रेश्यो 147.58 का है।
4- सुरेश नारायणन: सुरेश नेशले इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका कुल पैकेज 9.96 करोड़ रुपए का है। इस तरह इनका पे रेश्यो 103 का है।
5- वाईसी देवेश्वर: देवेश्वर ITC कंपनी के चेयरमैन हैं। इनका कुल पैकेज 29.85 करोड़ रुपए का है। इस तरह इनका पे रेश्यो 453 का है।
6- संजीव मेहता: संजीव हिंदुस्तान यूनिलीवर के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका कुल पैकेज 19.37 करोड़ रुपए का है। इस तरह कंपनी में इनका पे रेश्यो 170.01 का है।
7- गुंटर बटसेक: गुंटर टाटा मोटर्स के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) हैं। इनका कुल पैकेज 22.55 करोड़ रुपए का है। इस तरह कंपनी में इनका पे रेश्यो 338.61 का है।
8- राजेश गोपीनाथन: राजेश टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका कुल पैकेज 12.49 करोड़ रुपए का है। इस तरह कंपनी में इनका पे रेश्यो 211.99 का है।
9-केकी मिस्त्री: मिस्त्री HDFC बैंके के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इनका कुल पैकेज 11.93 करोड़ रुपए का है। इस तरह कंपनी में इनका पे रेश्यो 102 का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *