नौकरी के बहाने महिला को चार दिन तक चालीस लोगों ने बनाए रखा बंधक, गैंगरेप भी

हरियाणा के पंचकूला में एक महिला ने आरोप लगाया है कि 40 लोगों ने उसे बंधक बना कर रखा और चार दिन तक उससे बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि महिला का आरोप है कि वह नौकरी की तलाश में बाहर निकली थी जब उसे एक गेस्ट हाउस में बंधक बना कर रखा गया। चंडीगढ़ पुलिस के पास कल एक शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 15 जुलाई से 18 जुलाई तक मोरनी हिल्स के एक गेस्ट हाउस में कैद कर रखा गया जहां आरोपियों ने बारी – बारी से उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपियों में से एक उसके पति का जानकार था और उसने गेस्ट हाउस में उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था। मनीमाजरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में गेस्ट हाउस के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी ओर गोवा पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया है। वास्को पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक नोलास्को रापोसो ने कहा कि गुरुवार शाम 20 वर्षीय महिला गोवा के डबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निकट टहल रही थी, तभी टैक्सी चालक रविचंद्र भट (48) ने उसे लिफ्ट देने का प्रस्ताव दिया।

उन्होंने कहा, “पीड़िता ने दावा किया कि उसके इंकार करने पर भट ने उसे जबरदस्ती कार में बिठाकर सूनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गुरुवार रात आईपीसी की धारा 365 (अपहरण) और 376 (दुष्कर्म) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा, “आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया गया। एक अदालत ने उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में दे दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *