चिदंबरम बोले- अपने बेटे-बेटियों, दोस्‍तों और पड़ोसियों को पार्टी में जोड़ें कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की अपील की है। कर्नाटक में शक्ति एप लॉन्चिंग कार्यक्रम में बोलते हुए पी. चिदंबरम ने कहा कि पार्टी वर्कर्स सबसे पहले अपने करीबी लोगों जैसे अपने बेटों, बेटियों, दोस्तों और पड़ोसियों को पार्टी के साथ जोड़ें। प्रत्येक पार्टी का यही इतिहास रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के साथ जोड़े जाने की जरुरत है।

चुनावों के दौरान बूथ मैनेज करने की सीख देते हुए पी. चिदंबरम ने कहा कि यहां हर बूथ की लड़ाई है। तुम्हें हर बूथ पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके लिए हमारे पास हर बूथ पर लोग होने चाहिए। निर्वाचन क्षेत्र का हर बूथ मैनेज करना बेहद जरुरी है। बता दें कि बूथ मैनेजमेंट भाजपा की रणनीति का हिस्सा रहा है। जिसका पिछले कई चुनावों में भाजपा को उल्लेखनीय फायदा भी मिला है। माना जा रहा है कि भाजपा जैसी मजबूत संगठनात्मक पार्टी का सामना करने के लिए अब कांग्रेस भी बूथ मैनेजमेंट की नीति अपना रही है। इससे पहले शुक्रवार को पी. चिदंबरम ने एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार पर यूपीए सरकारी की 2 महत्वकांक्षी योजनाओं मनरेगा (MGNREGA) और फूड सिक्योरिटी एक्ट को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। चिंदबरम के अनुसार, मनरेगा गरीबों को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली योजना थी, जिसको केन्द्र सरकार ने बुरी तरह से नजरअंदाज किया है।

बता दें कि शक्ति एप कांग्रेस का एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक डायरेक्ट लिंक स्थापित करने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। शक्ति एप का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं से आइडिया और सूचना इकट्ठा कर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचायी जाएगी, ताकि पार्टी नेतृत्व और संगठन में तालमेल बेहतर हो सके। पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, गली मोहल्ले में मौजूद हैं। शक्ति एप की मदद से इन कार्यकर्ताओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकेगा। जिसके बाद इसका इस्तेमाल राष्ट्र निर्माण और पार्टी को मजबूत करने में किया जा सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *