एमपी: नगर निगम कर्मचारी के घर मिली करोड़ों की संपत्ति, हैरान रह गई लोकायुक्‍त पुलिस

मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त पुलिस के छापों में नगर निगम कर्मचारी असलम खान के पांच ठिकानों से करोड़ों रुपए की जूलरी और कैश बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक शहर की अशोका कॉलोनी में लोकायुक्त पुलिस ने एक साथ पांच घरों में रेड मारी। इस कार्रवाई में पुलिस को जो हाथ लगा वो बहुत चौंकाने वाला था। इसके अलावा आरोपी के पास करोड़ों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ है।

स्थानीय खबरों के मुताबिक असलम नगर निगम में छोटे पद का कर्मचारी है, लेकिन आला अधिकारी से उसकी काफी साठगांड है। इसकी की आड़ में महज 18,000 महीने में कमाने वाले असलम ने करोड़ों की संपत्ति बना लगी। इस दौरान उसपर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे, उसे सस्पेंड भी किया गया, लेकिन आरोपी जल्द ही बहाल हो गया।

जानकारी के मुताबिक इंदौर नगर निगम में किसी भी व्यक्ति का अवैध काम हो। किसी अधिकारी के हस्ताक्षर चाहिए या कोई गैर कानूनी काम करवाना हो, अगर आप असलम को जानते हैं तो आपका काम हो जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने आरोपी की संपत्ति की लिस्ट बनाने शुरू कर दी है। हालांकि मामले में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

Madhya Pradesh: Indore Lokayukta police conducts raids at 5 locations of a municipal corporation employee Aslam Khan, cash and jewellery worth crores seized. pic.twitter.com/DAyJGyXp0S

— ANI (@ANI) August 6, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *