गुजरात में पति की शर्मनाक हरकत: पत्नी से जबरन बिकवाता था स्पर्म, मना किया तो दिया तलाक

गुजरात में एक पति की शर्मनाक हरकत ने पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति जबरन उसका स्पर्म बेचता था। महिला ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो उसके पति ने जबरदस्ती उससे तलाक के कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इस मामले में महिला ने अपने पति के खिलाफ अहमदाबाद के सरखेज पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक यह महिला ओमान में पढ़ी-लिखी थी। साल 2010 में वो भारत रहने आई। उसके बाद उसके घरवालों ने उसकी शादी अफजल खान पठान नाम के एक शख्स से करा दी। अफजल उस वक्त बेरोजगार था।

कई दिनों तक अफजल अपनी पत्नी पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता रहा। कई बार इस महिला ने अपनी मां से पैसे लेकर अफजल को दिये भी। लेकिन महिला की मां के मौत के बाद अफजल ने अपनी पत्नी को उसके भाई से पैसा मांगने को कहा। लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद अफजल अपनी पत्नी के स्पर्म बेचने का धंधा करने लगा। अफजल जबरदस्ती अपनी पत्नी से स्पर्म लेकर उसको बेचा करता था। महिला ने जब ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई।

एक दिन पीड़ित महिला की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसने अफजल को स्पर्म देने से इनकार कर दिया। इसके बाद अफजल ने जबरदस्ती तलाक के कागजों पर उससे हस्ताक्षर करवा लिये। इसके बाद महिला ने थाने में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जानकारी के मुताबिक इस महिला को दो बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *