मॉब लिंचिंग से बचने को अपनाया नया तरीका! वाहन पर तिरंगा लगा चल रहे कैटल ट्रांसपोर्टर

देश के अलग अलग जगहों पर जानवरों को ले जाने के दौरान मॉब लिंचिंग की घटनाओं से जानवर व्यापारी सहमे हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हुई थी। हाल ही में राजस्थान के अलवर में रात को गाय ले जा रहे रकबर खान पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। इसके बाद अस्पताल में रकबर की खान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी जानवरों को खरीदने जा रहे एक शख्स पर लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें शख्स की मौत हो गई थी। इन घटनाओं से सहमे जानवार ढोने वाले वाहनों ने एक नया तरीका खोजा है। उत्तर प्रदेश में जानवर ले जाने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे गाडियों में तिरंगा लगा दिया गया है।

एक पत्रकार ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है। पत्रकार शांतनू एन शर्मा ने लिखा है कि उन्होंने इस वीडियो को ग्रेटर नोएडा में रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में एक वाहन में एक जानवर को ले जाया जा रहा है। वाहन के आगे दो तिरंगा झंड़ा लगा हुआ है और ये वाहन सड़क पर तेज रफ्तार से भाग रही है। इस वीडियो को वाहन के पीछे से रिकॉर्ड किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *