गाजियाबाद में एक आज्ञात सिरफिरे ने महिला पर डाल दिया तेजाब, महिला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती


गाजियाबाद में एक सिरफिरे ने महिला पर तेजाब डाल दिया, जिससे महिला का चेहरा और शरीर बुरी तरह झुलस गया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडीया से मिली जानकारी के अनुसार, एक 30 वर्षीय महिला सोमवार शाम करीब 4:30 बजे अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह संजय नगर के पी ब्लॉक में पहुंची, तभी एक सिरफिरे ने महिला पर तेजाब डाल दिया।

गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वैशाली के मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर का करीब 50% हिस्सा तेजाब से झुलस गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी महिला का हाल जानने के लिए वैशाली के मैक्स अस्पताल पहुंचे। महिला अभी इमरजेंसी में है। वहींं, परिजन भी किसी से बात करने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

तेजाब किसने डाला है और डालने की वजह क्या है, अभी यह पता नहीं चल सका है। तेजाब पीड़िता की हालत 50 फीसदी झुलसी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *