यूपी में बदमाशों ने युवती को किया घर से अगवा, केस दर्ज न हुआ से नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा


मीडीया रिपोर्ट के अनुसार एक युवती को उसके घर से अगवा कर गया. मामला भदोही जिले का है। यहां पर शुक्रवार की देर रात बोलेरो सवार बदमाशों ने एक युवती को उसके घर से अगवा कर लिया। रात में केस दर्ज न करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सात बजे ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया।

दुर्गागंज-ज्ञानपुर रोड के किनारे आनंदडीह गांव निवासी करीमुल्ला की दो बेटियां पिंकी और हाजरा हैं। करीमुल्ला के दो घर हैं। दोनों की दूरी एक दूसरे से 50 मीटर है। शुक्रवार की रात में करीब एक बजे घर का एक छोटा बच्चा रोने लगा। हाजरा एक घर से दूसरे घर के लिए दूध लेने के लिए निकली। उसी दौरान बोलेरो सवार युवक उतरे और उसका मुंह दबाकर बोलेरो में बिठा लिया। हल्की चीख सुनकर बाहर निकली पिंकी ने घटनाक्रम देखा और घर वालों को बताया। जब तक घर वाले बाहर आते तब तक बोलेरो सवार वहां से भाग गए।

मामले की खबर लगते ही 20 से 25 ग्रामीणों संग परिजन थाने पर पहुंच गए। रात का मामला होने से पुलिस हीलाहवाली करने लगी। इसको लेकर ग्रामीण नाराज हो गए। हाजरा की मां राबिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सब जानते हुए भी अनजान बनी हुई है। शनिवार सुबह सात बजे नाराज ग्रामीण ज्ञानपुर- दुर्गागंज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी होने पर भदोही और सुरियावां थाने की पुलिस और सीओ अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंच गए। समझाने पर तीन घंटे बाद 10 बजे जाम समाप्त हुआ। सीओ ने सख्त रवैया अपनाया तो  पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया। सीओ अभिषेक पांडेय ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *