जब लाख मना करने पर भी कृति सेनन ने सुशांत सिंह को जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

31 साल के सुशांत सिंह राजपूत ‘एमएस धोन: द अनटोल्ड स्टोरी’ की सफलता के बाद शायद बायोपिक के मामले में बॉलीवुड की पहली पसंद बन गए हैं। एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से इंडियन टेलीविजन पर एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले सुंशात सिंह राजपूत ने फिल्म ‘काय पो छे!’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म राब्ता ने भी खूब सुर्खियां बंटौरी है। इस फिल्म में उनकी अपोजिट एक्ट्रेस कृति सेनन थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान सुशांत के मना करने के बाद भी कृति सेनन ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था? नहीं जानते तो कोई बात नहीं आइए आज हम बताते हैं आखिर क्या था पूरा माजरा।

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘राब्ता’ शुक्रवार 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिनेश विजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जिम सरब, वरुण शर्मा और राजकुमार राव ने भी अहम किरदार निभाया है।

कहा जाता है कि सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों के बीच अफेयर भी चल रहा है। लेकिन फिल्म राब्ता के सेट पर कृति ने सुशांत को थप्पड़ मार कर चौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *