जानें इस वर्ष कब मनाई जा रही कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी

Janmashtami 2018 Date in India, Krishna Janmashtami 2018 Date in India: हिंदू धर्म के बारे में कहा जाता है कि यह त्योहारों से भरा हुआ धर्म है। यानी कि हिंदू धर्म में बहुत सारे त्योहार पड़ते हैं। इनमें कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। कृष्ण जन्माष्टमी का इंतजार हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को पूरे साल रहता है। कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। इसे भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। पुराणों के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया था। इस साल 2 सिंतबर, दिन रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है।

कहते हैं कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को आधी रात में अत्याचारी मामा कंस के विनाश के लिए भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा में अवतार लिया था। इसलिए इस दिन मथुरा में काफी हर्षोउल्लास से जन्माष्टमी मनाई जाती है। दूर-दूर से लोग इस दिन मथुरा आते हैं। इस दिन मथुरा नगरी पूरे धार्मिक रंग में रंगी होती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों को खास तौर पर सजाया जाता है और झांकियां सजाई जाती हैं। इसके अलावा मंदिरों में रासलीला का आयोजन भी किया जाता है। मथुरा के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी काफी धूम-धाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है।

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन व्रत रखने का हिंदू धर्म में काफी महत्व बताया गया है। बताया जाता है कि इस दिन व्रत रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। स्कंद पुराण के मुताबिक जो मनुष्य जानते हुए भी इस दिन व्रत नहीं रखता, वह जंगल में सृप होता है। लेकिन जो व्यक्ति विधि के अनुसार और पूरी आस्था के साथ इस दिन व्रत रखते हैं, उनके पास हमेशा लक्ष्मी स्थिर रहती है और बिगड़ते काम बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *