शादी का झांसा देकर कश्मीरी युवक ने दिल्ली की एक महिला का किया बलात्कार और लूट लिए 14 लाख रुपए

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक कश्मीरी युवक ने उसके साथ रेप किया है। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे 14 लाख रुपए भी लूटे हैं। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला आरोपी युवक को जम्मू-कश्मीर का पुलिसकर्मी बताया है। महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि दोनों पहली बार बीगोलाइव पर जनवरी 2017 में मिले थे। जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। महिला ने बताया कि युवक ने खुद को कारोबारी बताया था, जो शाल और क्राफ्ट बेचने का काम करता है। जिसके बाद दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया। दोनों व्हाट्सएप पर एक दूसरे से चैट करने लगे।

जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ शादी की इच्छा जाहिर की। आरोपी ने महिला से कहा था वह अपने परिवार से बात करने के बाद उससे मिलने दिल्ली आएगा। आरोपी अप्रैल 2017 में दिल्ली आया और महिपालपुर में एक होस्ट में ठहरा। दोनों पहली बार वहीं मिले और शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद दोनों फरवरी 2018 तक कई मौकों पर मिले।

आरोपी ने महिला को बताया कि उसका परिवार शादी के लिए तैयार नहीं है। महिला के मुताबिक आरोपी ने इसके बाद भी उससे शादी की बात कही और कहा कि वह अपने परिवार को छोड़ देगा, लेकिन शादी से पहले वह अपना कारोबार सेट करना चाहता है। इसके लिए आरोपी ने महिला ने पैसे और गहने लिए, जिनकी कुल लागत 14 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *