सात राज्यों में तीन बार भूकंप के झटके, सबसे ज्यादा तीव्रता असम में

नई दिल्ली. देश के सात राज्यों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सबसे पहले सुबह 5:15 बजे कश्मीर में फिर 5.47 बजे हरियाणा और इसके बाद करीब 10:25 बजे असम, नगालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप आया। हालांकि, किसी भी राज्य में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, असम में तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। इसका केंद्र कोकराझार से दो किलोमीटर दूर उत्तर में 10 किलोमीटर गहराई पर था। इस केंद्र पर आए भूकंप का असर पश्चिम बंगाल-बिहार समेत अन्य राज्यों में रहा। यहां करीब 25 से 30 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *