जापान में तय वक्त से पहले आम चुनाव, PM शिंजो आबे ने संसद के निचले सदन को किया भंग

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश की संसद डॉयट के निचले सदन प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव) को भंग करने की घोषणा की है। इसके साथ ही जापान में तय समय से पहले आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। जापान की सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शिंजो आबे के फैसले की जानकारी दी। गुरुवार (28 सितंबर) को प्रतिनिधि सभा भंग कर दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान में अब अक्टूबर में आम चुनाव हो सकता है। शिंजो आबे के गठबंधन सहयोगी और कोमिटो पार्टी के मुखिया नातुआ यामागुची ने कहा कि चुनाव 22 अक्टूबर को हो सकते हैं। उत्तर कोरिया से जापान के बढ़ते तनावों के बीच शिंजो आबे का ये फैसला अहम माना जा रहा है। बता दें कि जुलाई के मुकाबले हाल के दिनों में शिंजो आबे की लोकप्रियता 30 से बढ़कर 50 फीसदी हो गई है। निक्केई बिजनेस डेली के एक सर्वे में 44 फीसदी लोगों ने शिंजो आबे को फिर से वोट देने का फैसला किया है जबकि 8 फीसदी लोग मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को वोट देना चाहते हैं।  8 फीसदी लोग टोक्यो के लोकप्रिय गवर्नर यूरिको कोईके को वोट देना चाहते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *