कन्नड लेखक की भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- ब्राह्मणों को पूजते थे दलित ऋषि की हत्या की थी

कन्नड के एक मशहूर लेखक के एस भगवान ने एक पब्लिक स्पीच में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।  के एस भगवान ने कहा कि राम कोई भगवान नहीं थे वो सिर्फ एक इंसान ने जिनमें कुछ खूबियां थी। उन्होंने कहा कि राम ने सिर्फ 11 साल राज किया। जिसमें उन्होंने एक अपनी गर्भवती पत्नी को जंगल भेज दिया औऱ दूसरा ब्राह्मण के कहने पर दलित शम्बुक की हत्या कर दी। के एस भगवान ने राम को जातिवादी बताते हुए कहा कि वो ब्राह्मणों की पूजा करते थे और उन्होंने दलित की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि गीता में जातिवाद की बात कही गई है। इसके बाद उन्होंने शंकराचार्य पर भी टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने राम मंदिर बनाए जाने की मांग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये लोगों को खुद सोचना चाहिए।

के एस भगवान ने कर्नाटक सरकार से सुरक्षा की मांग की है।  के एस भगवान को हिन्दू धर्म पर लिखते रहेंगे, अनुवादक और तर्कवादी माने जाते हैं। पुलिस उन पर पहले भी धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज कर चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *