Nainital: मैदानों में गर्मी का कहर…नैनीताल में उमड़े सैलानी, आज बढ़ सकती है भीड़; सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन,

नैनीताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के अधिकांश होटलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही अधिकांश पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से पैक हो गए हैं। 

नैनीताल नगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के अधिकांश होटलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू होने के साथ ही अधिकांश पार्किंग स्थल सुबह ही वाहनों से पैक हो गए हैं। अगर वाहनों का दबाव और बढ़ा तो शहर के प्रवेश द्वार से शटल सेवा चलाई जाएगी।

बता दें कि, जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ रही है, हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सुबह से ही नैनीताल के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है।पीटीआई.