अरुणाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर, सिक्किम में कांग्रेस नोटा से भी पीछे,

Sikkim Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य के फैसला के लिए मतगणना जारी है। अभी तक के रुझानों में अरुणाचल में भाजपा और सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को बहुमत मिलता दिख रहा है।

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में किसकी सरकार बनेगी, इसके फैसले के लिए मतगणना जारी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों (Sikkim Arunachal Pradesh Vidhan Sabha chunav Result Live) के परिणाम आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने एकतरफा बढ़त बना रखी है। पढ़ें चुनाव परिणाम से जुड़ा हर एक अपडेट…

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में किसकी सरकार बनेगी, इसके फैसले के लिए मतगणना जारी। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों (Sikkim Arunachal Pradesh Vidhan Sabha chunav Result Live) के परिणाम आ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने एकतरफा बढ़त बना रखी है। पढ़ें चुनाव परिणाम से जुड़ा हर एक अपडेट…

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: कौन कितनी सीटों पर जीता

 अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 23 सीटों पर जीती है। 22 सीटों पर आगे चल रही है।

2 Jun 202411:34:36 AM

Sikkim State Election Result 2024: इन सीटों पर एसकेएम का परचम

सिक्किम की गनाथांग मचोंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के पामीन लेप्चा ने 3807 मतों से जीत दर्ज की है। तेमी नामफिंग सीट पर एसकेएम के बेदु सिंह पंथ ने 3558 वोट से जीत हासिल की है। वेस्ट पेंडम विधानसभा चुनाव पर लाल बहादुर दास ने 1952 और यांगथांग सीट पर भीम हंग लिम्बो ने 2556 मतों से चुनाव जीता है।

2 Jun 202411:21:22 AM

Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नोटा से भी पीछे

Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: कांग्रेस नोटा से भी पीछे

सिक्किम विधानसभा चुनाव में अभी तक कांग्रेस को नोटा से भी कम वोट मिल रहे हैं। नोटा को 0.99 फीसदी और कांग्रेस को सिर्फ 0.33 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

2 Jun 202411:17:40 AM

Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: गंगटोक सीट पर एसकेएम का कब्जा

गंगटोक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने कब्जा जमाया है। यहां डिले नामग्याल बरफुंगपा ने 2692 मतों से जीत हासिल की है।

2 Jun 202411:07:52 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: 15 सीटों पर जीती भाजपा, 31 पर आगे

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: 15 सीटों पर जीती भाजपा, 31 पर आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीत चुकी है। 31 सीटों पर बढ़त बना रखी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी छह, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर आगे है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

2 Jun 202411:03:31 AM

Sikkim Election 2024 Winners List: शेरिंग थेंडुप भूटिया जीते

सिक्किम की युक्सोम ताशीडिंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के शेरिंग थेंडुप भूटिया ने 4812 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:55:31 AM

Sikkim Election 2024 Winners List: संजीत खरेल जीते

Sikkim Election 2024 Winners List: संजीत खरेल जीते

सिक्किम की नामथंग राटेयपानी विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के संजीत खरेल ने 5605 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:51:25 AM

Sikkim Election 2024 Winners List: दो सीटों पर जीती एसकेएम

चुजाचेन विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के पूरन केआर गुरुंग ने जीत दर्ज की है। यहां सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के मनी कुमार गुरुंग को 3334 मतों से हार का सामना करना पड़ा। द्ज़ोंग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पिंत्सो नामग्याल लेप्चा ने 5007 मतों से जीत दर्ज की है।

2 Jun 202410:36:11 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 12 सीटों पर भाजपा जीती, 33 पर बनाई बढ़त

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 12 सीटों पर भाजपा जीती, 33 पर बनाई बढ़त

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा अभी तक 12 विधानसभा सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। एक सीट पर निर्दलीय ने जीत का परचम फहराया है। 33 सीटों पर भाजपा आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने छह, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने तीन-तीन सीटों पर बढ़त बना रखी है।

2 Jun 202410:31:40 AM

Sikkim Vidhan Sabha Chunav Result LIVE: एसकेएम एक सीट पर जीती

सिक्किम की एक विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) ने जीत दर्ज की है। 29 सीटों पर पार्टी आगे है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) सिर्फ एक सीट पर आगे है।

2 Jun 202410:28:00 AM

सिक्किम: 2019 में प्रेम सिंह तमांग बने थे सीएम

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) का गठन चार फरवरी 2013 को हुआ था। भारती शर्मा को पहला अध्यक्ष चुना गया था। प्रेम सिंह तमांग की भूमिका एसकेएम के गठन में अहम रही है। प्रेम सिंह तमांग पहले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) में थे। हालांकि 2009 में पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग से मनमुटाव हो गया था। 2019 में प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने।

2 Jun 202410:23:24 AM

अरुणाचल प्रदेश: पूर्व सीएम के बेटे हैं पेमा खांडू

अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के बेटे हैं। पेमा खांडू पहली बार जुलाई 2016 में मुख्‍यमंत्री बने थे, तब वे कांग्रेस में थे। सीएम बनने के बाद सितंबर में पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल ज्वाइन की थी। हालांकि 2016 के दिसंबर महीने में भाजपा का दामन थाम लिया था।

2 Jun 202410:15:30 AM

Sikkim State Chunav Result 2024: रुझानों में एसकेएम को प्रचंड बहुमत

Sikkim State Chunav Result 2024: रुझानों में एसकेएम को प्रचंड बहुमत

सिक्किम में एसकेएम को अभी तक 57.57 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

2 Jun 202410:03:54 AM

Sikkim vidhan sabha Chunav results: बाईचुंग भूटिया और पूर्व सीएम चामलिंग भी पीछे

सिक्किम की बारफुंग विधानसभा सीट पर भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाईचुंग भूटिया 4346 मतों से पीछे चल रहे हैं। भूटिया सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सिक्किम के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग और पोकलोक-कामरंग दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं।

2 Jun 20249:49:03 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: कौन कितनी सीटों पर आगे

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: कौन कितनी सीटों पर आगे

अरुणाचल प्रदेश के दलवार आंकड़े

2 Jun 20249:44:26 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: दो सीटों पर निर्दलीय आगे

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। 33 सीटों पर भाजपा आगे है। 10 सीटों पर जीत दर्जकर चुकी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी छह, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन और दो सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।

2 Jun 20249:28:56 AM

Arunachal Pradesh State Chunav Result 2024: भाजपा 31 सीटों पर आगे, 10 पर जीती

अरुणाचल प्रदेश में 31 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे है। 10 पर पहले ही जीत चुकी है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं।

2 Jun 20249:18:49 AM

Sikkim Assembly Chunav 2024: 29 सीटों पर एसकेएम आगे

सिक्किम की 32 में से 29 विधानसभा सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20249:12:03 AM

Sikkim vidhan sabha chunav results: अरुण कुमार उपरेती आगे

सिक्किम की अरिथांग विधानसभा सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अरुण कुमार उपरेती 2729 मतों से आगे चल रहे हैं।

2 Jun 20249:07:48 AM

Sikkim vidhan sabha chunav results: अब तक किस दल को कितने फीसदी वोट

Sikkim vidhan sabha chunav results: अब तक किस दल को कितने फीसदी वोट

 सिक्किम में अभी तक एसकेएम को 57.86 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

2 Jun 20249:01:14 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा के केंटो जीनी आगे

आलोंग पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के केंटो जीनी 1774 मतों से आगे हैं।

2 Jun 20248:58:37 AM

Arunachal Pradesh State Chunav Result 2024: रुझानों में भाजपा को बहुमत

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 27, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी तीन, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो, इंडियन नेशनल कांग्रेस एक और निर्दलीय दो सीटों पर आगे हैं। भाजपा 10 सीटों पर पहले ही जीत चुकी है।

2 Jun 20248:47:41 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: भाजपा 25 सीटों पर आगे

  • भाजपा 10 सीटों पर जीत चुकी, 25 पर आगे
  • नेशनल पीपुल्‍स पार्टी नौ सीटों पर आगे
  • पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन पर आगे
  • नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी को दो सीटों पर बढ़त
  • दो पर निर्दलीय आगे
  • एक सीट पर कांग्रेस आगे

2 Jun 20248:44:23 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: कितनी सीटों पर कौन आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 23, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी आठ, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल तीन, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी दो, दो पर निर्दलीय और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

2 Jun 20248:40:53 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: अभी तक किस पार्टी को कितना वोट शेयर

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: अभी तक किस पार्टी को कितना वोट शेयर

अरुणाचल प्रदेश में अभी तक सबसे अधिक 52.95 फीसदी वोट शेयर भाजपा को मिलता दिख रहा है।

2 Jun 20248:27:17 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा 20 सीटों पर आगे, 10 पर जीती

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा 20 विधानसभा सीटों पर आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 6, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी 2, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल 2, निर्दलीय दो और एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

2 Jun 20248:22:43 AM

Sikkim Vidhan Sabha chunav Result LIVE: एसकेएम 27 सीटों पर आगे

सिक्किम के 32 में से 28 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। इनमें से 27 सीटों पर सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) आगे है। वहीं एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) आगे है।

2 Jun 20248:08:37 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल प्रदेश रिजल्ट

  • भाजपा 14 सीटों पर आगे
  • नेशनल पीपुल्‍स पार्टी तीन सीटों पर आगे
  • पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल दो सीटों पर आगे
  • नेशनलिस्ट कॉंग्रेस पार्टी एक सीट पर आगे
  • एक सीट पर कांग्रेस को बढ़त
  • एक सीट पर निर्दलीय आगे

2 Jun 20248:03:55 AM

Sikkim State Election Result 2024: सिक्किम में एसकेएम को भारी बढ़त

सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को भारी बढ़त मिलती दिख रहा है। 32 में से 24 विधानसभा सीटों पर पार्टी आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) ने बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20247:55:22 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 10 सीटों पर भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं 10 सीटों पर आगे है। नेशनल पीपुल्‍स पार्टी दो, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल और निर्दलीय एक-एक सीट पर आगे हैं।

2 Jun 20247:53:16 AM

Sikkim State Election Result 2024: रुझानों में एसकेएम को बहुमत

रुझानों में सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) को बहुमत मिलता दिख रहा है। एसकेएम 19 विधानसभा सीटों पर आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे है।

2 Jun 20247:48:24 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: सात सीटों पर भाजपा और एक पर निर्दलीय आगे

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सात, नेशनल पीपुल्‍स पार्टी ने दो, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल और निर्दलीय ने एक-एक सीट पर बढ़त बना रखी है।

2 Jun 20247:43:59 AM

Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: रुझानों में एसकेएम 15 सीटों पर आगे

सिक्किम में रुझानों में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अब तक 15 विधानसभा सीटों पर आगे है। एक सीट पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ( SDF) आगे है।

2 Jun 20247:40:17 AM

अरुणाचल प्रदेश में छह सीटों पर भाजपा आगे

शुरुआती रूझान में अरुणाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

2 Jun 20247:36:05 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: तीन सीटों पर भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश में 10 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। वहीं तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर नेशनल पीपुल्‍स पार्टी और एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है।

2 Jun 20247:31:38 AM

Sikkim Assembly Chunav 2024: रुझानों में 10 सीटों पर एसकेएम आगे

शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) अब तक 10 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

2 Jun 20247:24:57 AM

Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: सात सीटों पर एसकेएम आगे

सिक्किम की 32 में से सात विधानसभा सीटों पर अभी तक सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) आगे है।

2 Jun 20247:21:08 AM

Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: एसकेएम चार सीटों पर आगे

सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) शुरुआती रुझानों में चार विधानसभा सीटों पर आगे है।

2 Jun 20247:13:45 AM

Arunachal Pradesh Assembly Result LIVE: अरुणाचल में भाजपा आगे

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा जीत चुकी है।

2 Jun 20247:12:12 AM

Sikkim Vidhan Sabha Election Result LIVE: सिक्किम में एक सीट पर एसकेएम आगे

सिक्किम में एक सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) आगे चल रही है।

2 Jun 20247:09:43 AM

Arunachal Pradesh State Election Result 2024: 2019 में हुई थी इतनी वोटिंग

2019 अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 82.17 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2 Jun 20246:59:26 AM

Arunachal Pradesh Chunav Result LIVE: 82.95 फीसदी हुआ था मतदान

विधानसभा चुनाव 2024 में अरुणाचल प्रदेश में कुल 82.95 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। – PTI.