Delhi Lok Sabha Elections: दिल्ली बीजेपी के एक्स हैंडल पर 6 घंटे से कोई पोस्ट नहीं, नतीजे का असर,

एनडीए को 300 से भी कम सीट आने और 400 पार का सपना पूरा न होने की मायूसी दिखने लगी है। दिल्ली बीजेपी का लास्ट ट्वीट 6 घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे के करीब किया गया था, लेकिन जैसे ही रूझान पक्ष में आते नहीं दिखे, ट्वीट भी नहीं हुआ। दिल्ली बीजेपी ने 6 घंटे पहले किए ट्वीट में लिखा था कि राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं मोदी जी तीसरी बारी। उसके बाद एक भी ट्वीट नहीं हुआ। बता दें कि चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, इस बार एनडीए को 299 सीटें मिल रही हैं तो वहीं इंडिया गठबंधन को 229 सीटें मिल रही हैं।

  • चांदनी चौक सीट की लड़ाई बीजेपी के पक्ष में, जेपी अग्रवाल से आगे निकले प्रवीण खंडेलवालचांदनी चौक लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन कई राउंड की वोटिंग के बाद अब बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल कांग्रेस के जेपी अग्रवाल से काफी आगे निकल गए हैं। प्रवीण खंडेलवाल इस वक्त करीब 34 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। इस वक्त प्रवीण खंडेलवाल को 279293 वोट मिल चुके हैं। वहीं जेपी अग्रवाल को 245526 वोट मिले हैं।
  • 12:36 PM,Jun 04 2024Chandni Chowk Lok Sabha Seat:दिल्ली में फिर सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे, चांदनी चौक का क्या हुआ?दिल्ली में एक बार फिर सभी 7 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं एकमात्र सीट चांदनी चौक पर भी अंतर बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, चांदनी चौक से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल 20808 वोटों से बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल से पीछे हो गए हैं। बता दें कि यही एकमात्र सीट है जहां बीजेपी को कांग्रेस से चुनौती मिल रही है।
  • 12:04 PM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Result Today: पल-पल बदल रहे आंकड़े, चांदनी चौक की सीट पर कांटे की टक्करसुबह 8 बजे से शुरू हुई वोटिंग के बाद पहले दिल्ली की सभा 7 सीटों पर बीजेपी आगे तल रही थी। समय गुजरते ही यह नंबर 6-1 हो गया। शुरू में पीछे चल रहे कांग्रेस के जेपी अग्रवाल अब बीजेपी के उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। चांदनी चौक में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की धड़कने पल पल उपर नीचे हो रही है। यहां कांटे की टक्कर है, सातों सीटों में सबसे ज्यादा टक्कर इसी सीट पर है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक बार फिर प्रवीण खंडेलवाल 3800 वोटों से आगे चल रहे हैं। जय प्रकाश एक बार फिर पीछे चल रहे हैं।
  • 10:42 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली की 6 सीटों पर बीजेपी आगे, 1 पर कांग्रेस आगेदिल्ली की 6 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों की बढ़त बरकरार है। ताजा आंकड़ों के अनुसार ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज,नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, नॉर्थ वेस्ट से योगेंद्र चंदोलिया, साउथ दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी,वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत आगे चल रहे हैं। जबकि चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल आगे चल रहे हैं।
  • 10:02 AM,Jun 04 2024Delhi Chunav Results 2024: वेस्ट दिल्ली से बीजेपी लगातार आगे,कमलजीत सहरावत को मिले अभी इतने वोटवेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कमलजीत सहरावत आगे चल रही हैं। उन्हें अबतक 52438 वोट मिले हैं। वह अपनी प्रतिद्वंदी महाबल मिश्रा से 18127 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • 09:30 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Chunav Parinam: एक बार फिर दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आगेदिल्ली की सभी 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर आगे चल रही है। चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली,दक्षिण दिल्ली की सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। हालांकि ये रुझान हैं, बीच-बीच में इसमें बदलाव संभव है।
  • 09:01 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Election Results 2024: ताजा रुझानों में कौन आगे-कौन पीछे, जान लीजिएदिल्ली में नई दिल्ली से बीजेपी और साथ दिल्ली से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट से भारतीय जनता पार्टी की बांसुरी स्वराज आगे चल रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी के सही राम पहलवान 2100 से आगे चल रहे हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। कभी मनोज तो कभी कन्हैया रुझानों में आगे चल रहे हैं। चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। दक्षिण दिल्ली सीट से बीजेपी की कमलजीत सहरावत आगे चल रही हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के योगेंद्र चंदोलिया आगे चल रहे हैं। पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा आगे चल रहे हैं।
  • 08:39 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Election Results: उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी आगे, कन्हैया कुमार हुए पीछेउत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी के लिए गुड न्यूज आ रही है। बीजेपी के मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। यही नहीं बीजेपी भी शुरुआती रूझानों में सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है।
  • 08:19 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा नतीजों के शुरुआती रूझान बीजेपी के पक्ष में, सभी 7 सीटों पर आगेलोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। पार्टी सभी 7 सीटों पर आगे चल रही है। ओवरऑल बात करें तो 125 सीटों का रुझान आया है। 75 पर एनडीए तो 46 पर इंडिया गठबंधन है।
  • 08:09 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: शुरू हो गई काउंटिंग, साख पर दिल्ली की 7 सीटेंलोकसभा चुनाव की 542 सीटों पर वोटों की गिनती शरू हो गई है। इसमें दिल्ली की 7 सीटें भी हैं। कई सीटों पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। काउंटिंग के साथ ही बीजेपी और इंडिया गठबंधन की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
  • 07:37 AM,Jun 04 2024Delhi Lok Sabha Chunav Parinam 2024: मैं जानती हूं कि तीसरी बार मोदी सरकार आ रही: बांसुरी स्वराजनई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आज भारत के लोग भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को चुनेंगे, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास नीतियों को चुनेंगे, मैं जानती हूं कि तीसरी बार मोदी सरकार ही आ रही है।
  • 07:19 AM,Jun 04 2024दिल्ली के बिरला मंदिर पहुंचीं बांसुरी स्वराजलोकसभा चुनाव नतीजों से पहले भाजपा से नई दिल्ली सीट की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज बिरला मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां विधिवत पूजा अर्चना की। बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के नतीजे भी आज ही आने वाले हैं।
  • 07:13 AM,Jun 04 2024नतीजों से पहले बीजेपी के दिल्ली मुख्यालय में तली जा रहीं पूड़ियांलोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पूरी और मिठाई तैयार की जा रही है। लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। विपक्ष भी आज जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।
  • दिल्ली के चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रवीण खंडेलवाल के सामने कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल हैं। (लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी।)
  • Delhi Lok Sabha Results 2024: बीजेपी के सातों उम्मीदवारों के साथ दिल्ली बीजेपी चीफ ने की मुलाकात
  • लोकसभा नतीजों से एक रात पहले दिल्ली में भाजपा के सातों उम्मीदवारों ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से मुलाकात की। सचदेवा ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि दिल्ली की सातों सीटों पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे विजयश्री की ओर अग्रसर भाजपा प्रत्याशियों के साथ आज विचार विमर्श हुआ, सभी को जीत की शुभकामनाएं एवं अग्रिम बधाई। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे। इन 7 उम्मीदवारों में बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल, कमलजीत सेहरावत, हर्ष मल्होत्रा, मनोज तिवारी, योगेंद्र चंदोलिया और रामवीर सिंह बिधूड़ी मौजूद थे।
  • 06:26 AM,Jun 04 2024Delhi Election Commission Live Result: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वीडियो में कांग्रेस का मेन दफ्तर है जहां पहले से ही जीत की संभावना जताई गई है। कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष 295 सीटें मिलने का दावा कर रहा है।