सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस की फोर्ब्स लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा को मिला यह स्थान

टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट जारी कर दी गई है। फोर्ब्स ने साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस की सूची जारी कर दी है और प्रियंका चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। भारत की ग्लोबल स्टार को इस लिस्ट में आठवां स्थान मिला है। इसके लिए उनके अमेरिकी टीवी शो क्वांटिकों को धन्यवाद देना चाहिए। दूसरी बार एक्ट्रेस को इस लिस्ट में जगह मिली है। अगर आप जानना चाहते हैं कि 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच एक्ट्रेस ने कितनी कमाई की तो फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार उन्होंने 10 मिलियन कमाए हैं।

मैग्जीन द्वारा किए गए विश्लेषण से पता चलता है कि प्रियंका की आधी कमाई एंडोर्समेंट से आई है। कोलंबिया की एक्ट्रेस सोफिया वर्गरा को इस लिस्ट में पहला स्थान मिला है। सोफिया मॉडर्न फैमिली में नजर आती हैं। वहीं लगातार छठवें साल एक्ट्रेस इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। सोफिया ने एक साल के अंदर 41.5 मिलियन की कमाई करके पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर द बिग बैंग थ्योरी की एक्ट्रेस कुओको हैं जिन्होंने 1 जून 2016 से 1 जून 2017 के बीच 26 मिलियन कमाए हैं।

हाल ही में खबर आई है कि प्रियंका न्यूटन के ऑस्कर में जाने से खुश नहीं हैं। जी हां, भारत की तरफ से एक और फिल्म थी जो इस साल ऑस्कर जाने के सपने बुन रही थी। यह फिल्म थी, प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म ‘वेंटिलेटर’। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘वेंटिलेटर’ से काफी उम्मीदें थीं। वहीं फिल्म को लेकर प्रियंका का एक्सपेक्टेशन ऑस्कर में जाने का भी था। इस फिल्म के डायरेक्टर राजेश महापुष्कर ने कहा, ‘मुझे लगता है, प्रियंका इस बात से काफी डिसअपॉइंट हुई होंगी। फिल्मों को लेकर वह काफी एंबीशियस रहती हैं। वहीं यह फिल्म ऑस्कर में जान के लिए चर्चा में भी बनी हुई थी। खास तौर पर जब से उन्होंने वहां नाम कमाया है, इसको लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं।’

फिल्म मेकर ने बताया कि इस फिल्म से ऑस्कर जाने को लेकर पूरी टीम को काफी उम्मीदें थीं। काफी लंबे समय से वह 22 सितंबर का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने ये भी बताया कि प्रियंका की मम्मी भी इस बात से काफी खुश और एक्साइटेड भी थीं। फिल्म को लेकर सभी कॉन्फिडेंट थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *