गुरमीत राम रहीम 13वीं बार जेल से आया बाहर, मिली 21 दिन की फरलो, सिरसा डेरा में रहेगा

रोहतक:
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हरियाणा सरकार एक बार फिर मेहरबान है. राम रहीम 13वीं बार जेल से बाहर आ गया है. इस बार वह 21 दिन की फरलो (Gurmeet Ram Rahim Furlough) पर जेल से बाहर आया है. बुधवार सुबह पुलिस सुरक्षा के बीच बाबा को सिरसा डेरा लाया गया. जानकारी के मुताबिक, राम रहीम इस बार सिरसा स्थित डेरा में ही रहेगा. दिल्ली चुनाव से पहले भी वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था. तब उसे 30 दिन की पैरोल दी गई थी. अब वह 21 दिन की फरलो पर बाहर आया है. उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा उसे लेने रोहतक जेल पहुंची थी.
जेल से कब-कब बाहर आया राम रहीम?
- 24 अक्टूबर 2020- अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए पहली बार 1 दिन की पैरोल
- 21 मई 2021- मां से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल
- 7 फरवरी 2022- परिवार से मिलने के लिए 21 दिन की फरलो
- जून 2022- 30 दिन की पैरोल मिलने पर यूपी के बागपत आश्रम गया
- 14 अक्टूबर 2022- 40 दिन की पैरोल मिली. बाबा ने म्यूजिक वीडियो बनाए
- 21 जनवरी 2023- शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के लिए मिली 40 दिन की पैरोल
- 20 जुलाई 2023- बाबा राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल
- 21 नवंबर 2023- 21 दिन की फरलो पर बागपत आश्रम पहुंचा
- 19 जनवरी 2024- 50 दिन फरलो पर जेल से बाहर आया
- 13 अगस्त 2024- 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम पहुंचा
- 2 अक्टूबर 2024- 20 दिन की पैरोल पर यूपी के बरनावा आश्रम पहुंचा
- 28 जनवरी 2025- राम रहीम अब 30 दिन की पैरोल पर सिरसा आश्रम पहुंचा
- 9 अप्रैल 2025- राम रहीम 21 दिन की फरलो पर सरसा आश्रम पहुंचा है
राम रहीम को जनवरी में मिली 30 दिन की पैरोल
बता दें कि जनवरी महीने में बाबा राम रहीम को 30 दिन की पैरोल दी गई थी. तब करीब 8 साल बाद वह सिरसा डेरा पहुंचा था. वह सिरसा डेरा में ही रहा था. तब साल 2017 के बाद वह 12वीं बार जेल से बाहर आया था. तब भी हनीप्रीत खुद सिरसा प्रमुख डेरा प्रमुख राम राम रहीम को डेरे की दो गाड़ियों के साथ लेने जेल पहुंची थी.