शाहरुख खान को पहली बार देखने पर जब जूही चावला रह गई थीं हैरान, कहा था- यह कहां से लगता है हीरो!

शाहरुख खान आज रोमांस के किंग कहे जाते हैं। लड़कियां उनकी एक झलक को पागल रहती हैं। यूं कहिए वे अभी भी उन्हें सपनों का राजकुमार मानती हैं। लेकिन जूही चावला की राय इस बारे में कुछ और ही थी। पहली बार जब उन्होंने शाहरुख को देखा था, तो वह हैरान रह गई थीं। सोच रही थीं कि वह उनकी फिल्म के हीरो कैसे चुने गए। यह मजेदार किस्सा शाहरुख के करियर के शुरुआती दिनों का है। वह तब टीवी सीरियल फौजी में काम कर रहे थे, जो खासा मशहूर हुआ था। इधर, जूही भी दो-तीन फिल्में कर चुकी थीं। राजू बन गया जेंटलमेन बनाने की बात चल रही थी। उसने इस बारे में जब प्रड्यूसर ने पूछा तो वह राजी हो गईं, लेकिन जब हीरो से मिली तो हैरान रह गईं।

जूही ने खुद इस बारे में एक टीवी शो में बताया था। कहा था कि वह तीन चार फिल्में कर चुकी थीं और स्टार बन चुकी थीं। उनसे ‘राजू बन गया जेंटलमेन’ में काम करने के लिए पूछा गया। प्रड्यूसर विवेक वासवानी ने फिल्म के बारे में और हीरो के बारे में बताया। वह बोले थे कि हीरो आमिर जैसा दिखता है। तुम्हें उसके साथ काम करना चाहिए।

एक्ट्रेस के मुताबिक, वह आमिर संग काम कर चुकी थीं। वह यही सोच कर फिल्म के लिए राजी हो गईं कि हीरो अच्छा ही होगा। मगर उन्हें हीरो यानी कि शाहरुख के बारे में पता नहीं था। उसका सीरियल फौजी काफी मशहूर थी। लेकिन स्टार थी, इसलिए टीवी नहीं देखती थी। मुझे नहीं पता था कि वह कैसे दिखते होंगे।

शाहरुख से मिलने का दिल आया। उन्होंने जैसे ही उन्हें देखा, तो वह हैरान रह गईं। बोलीं कि यह मेरी फिल्म का हीरो है? यह किस एंगल से आमिर खान दिखता है। किंग खान के हुलिए के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि तब वह बेहद दुबले थे। रंग भी सांवला था और माथे पर बार बिखरे हुए थे। हालांकि, साथ काम करने पर उनके साथ बड़ा मजा आया। वह हमेशा सबको हंसाते रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *