दशहरे पर इस मंदिर में गरजीं रायफलें, महिला के शुरू करने पर एक के बाद चली गोलियां

दशहरे का त्योहार शनिवार को देशभर में धूमधाम से मना। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यह बंदूकों और गोलियों की बौछारों के साथ मना। यहां एक मंदिर में पुजारी और श्रद्धालु हवाई फायरिंग करते नजर आए। जश्न के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो बाद में खासा वायरल हो रहा है। मामला यहां के मसूरी इलाके का है, जहां देवी मंदिर में अलग तरीके से दशहरा मना। पुजारी और श्रद्धालुओं ने हवाई फायरिंग में हिस्सा लिया। महिला से फायरिंग की शुरुआत कराई, जिसके बाद बंदूक चलाने वालों की कतार लग गई।

एक मिनट 11 सेकेंड्स की वीडियो क्लिप के मुताबिक, एक महिला बंदूक लिए होती है। वह एकदम से हवा में फायर करती है। उसके बाद और लोग भी बारी-बारी से आकर हवा में फायरिंग करते हैं। पीछे से इस दौरान कुछ लोग सावधानी बरतने के बारे में भी कह रहे होते हैं।

मंदिर में जब यह जश्न मनाया जा रहा था, तब किसी ने इसका वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्मों पर वायरल होने लगा। गाजियाबाद के अलावा आगरा विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कुछ इसी तरह से दशहरे का पर्व मनाया। वे भी बंदूकों के साथ जगह-जगह गोलियों की बौछार करते दिखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *