2019 के लिए पीएम मोदी ने बनाया मास्टर प्लान, अमित शाह संग करेंगे बीजेपी के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ आज बैठक कर संबंधित राज्यों में चल रहे विकास और सामाजिक कल्याण कार्यों का जायजा लेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में 13 मुख्यमंत्रियों और छह उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कुछ कैबिनेट मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावना है।

भाजपा के वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की यह तीसरी बैठक होगी। हालांकि बिहार में फिर से जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद यह ऐसी पहली बैठक है।

उन्होंने कहा कि बैठक में केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्यवयन और वहां चल रहे विकास कार्यों पर ही विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस बैठक से कुछ ही दिन पहले शाह ने 2019 के आम चुनावों की रणनीति की रूपरेखा सार्वजनिक की है। संभव है कि बैठक में इसपर भी चर्चा हो।

शाह ने पार्टी के नेताओं से कहा है कि वह 120 सीटों पर विशेष ध्यान दें, जिनपर जीत हासिल की जा सकती है। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा इन सीटों पर हार गयी थी। पार्टी का लक्ष्य 2019 में 350 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *