गांधी जयंती: क्रिकेटर्स ने बापू को अलग तरीके से किया याद, देखें टीम इंडिया का संदेश

राष्ट्रपिता, बापू जैसे नामों से पहचाने जाने वाले महात्मा गांधी को आज उनके 148वीं जयंती पर क्रिकेटरों ने याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न एवं पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने स्वच्छता से जुड़ी एक वीडियो साझा करते हुए आज गांधी जयंती के अवसर पर लोगों को एक नया संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, ‘‘हम सभी भारत को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में योगदान दे सकते हैं। आइए, आज इस अवसर पर इसकी शुरुआत करें।’’ #गांधीजयंती पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री दोनों को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए लिखा, ‘‘ महात्मा गांधी और लाल बहादूर शास्त्री जी के जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। उपयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस।’’ मोहम्मद कैफ ने भी गांधी के मशहूर संदेश को साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘आप जो बदलाव देखना चाहते हैं, यह बदलाव आपको अपने में लाना होगा…महान महात्मा गांधी को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि।’’ गेंदबाज आर पी सिंह ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी, उन्होंने लिखा, ‘‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरो नाम,सब को सन्मति दे भगवान #गांधीजयंती।’’ पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘महात्मा गांधी को उनके 148वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। उनके विचार हमारा मार्गदर्शन करते रहें।’’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने गांधी के मशहूर संदेश को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘‘उनकी ंिजदगी कितनी संपूर्ण रही होगी, जो कि वह कहते थे, ‘‘मेरी ंिजदगी एक संदेश है’’। इस खास दिन पर गांधी के शब्दों और उन्हें याद करते हुए।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *