हाई हील्स से गर्लफ्रेंड के पैर करने लगे दर्द, तो इस शख्स को सूझी ये तरकीब; लोगों ने बताया हीरो और आइडियल BF

हाई हील्स सैंडल लड़कियों को खूब भाते हैं। मगर कभी-कभी ये उनके लिए मुसीबत ले आते हैं। हाल ही में जब एक महिला जब इस सिचुएशन का शिकार हुई, तो ब्वॉयफ्रेंड ने सारा दर्द छू मंतर कर दिया। जानिए उस शख्स ने ऐसा क्या किया था, जो सोशल मीडिया पर लोग उसे हीरो और आइडियल बताने लगे। मामला चीन के शापिंग्बा जिले का है। यहां जिंक्याओ (Xinqiao) अस्पताल में एक जोड़े का अप्वॉइंटमेंट था। वे अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। महिला बेंच पर बैठी थी। वहीं, उसका ब्वॉयफ्रेंड पीछे खड़ा था। वह काफी देर से हाई हील्स सैंडल पहने थी। यही कारण था कि उसके पैर बहुत दुख रहे थे।

ब्वॉयफ्रेंड से जब उसने यह बात बताई, तो पहले तो वह भी परेशान हुआ। लेकिन फिर उसके दिमाग में एक ख्याल आया। गर्लफ्रेंड के पैरों का दर्द छू मंतर करने के लिए। उसने झट से अपनी चप्पलें उसे दे दीं और उसके हाई हील्स सैंडल्स पहन लिए। उन्हें यह अजीब न लगा, लेकिन पास में खड़ी महिला को यह बात खटकी।

जाई (Xie) नाम की महिला पहले तो वह दोनों को दूर से देखती रही। फिर उनके पास गई और शख्स से बोली कि वह वापस चप्पलें पहन ले। लेकिन उसने वैसा करने से साफ इन्कार कर दिया। जाई ने इसके बाद दोनों की कुछ तस्वीरें खींच लीं और उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया। फोटो पोस्ट करने के बाद दोनों की यह तस्वीर खासा पसंद की गई। कमेंट्स में लोग उसे हीरो और आइडियल ब्वॉयफ्रेंड बताने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *