पांच महीने में दूसरी बार लंदन में गिरफ्तार हुआ भारत का भगोड़ा विजय माल्या, घंटेभर में मिली जमानत

भारत के भगोड़े विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे एक घंटे में ही जमानत मिल गई। डीडी न्यूज ने पहले खबर दी थी कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में माल्या को गिरफ्तार किया गया है। फिर अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर आई कि उसे घंटे भर में ही जमानत मिल गई। गिरफ्तार करके उसे लंदन की एक कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उस जमानत दे दी गई। बता दें, इसी साल अप्रैल महीने में भी स्कॉटलैंड यार्ड यानी लंदन पुलिस ने विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार किया था, उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत देकर छोड़ दिया गया था। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज बकाया है। वह बिना कर्ज चुकाए मार्च 2016 में लंदन फरार हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *