UPSC Civil Services Mains Admit Card 2017: जारी हुए प्रवेश पत्र, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC Civil Services Mains Admit Card 2017: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसिस मेन परीक्षा, 2017 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह www.upsc.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ही आपको “e – Admit Card: Civil Services (Main) Examination, 2017” का नोटिफिकेशन नजर आएगा। उस लिंक पर क्लिक करें और फिर से “क्लिक हेयर” के लिंक पर क्लकि करें। अब एक नया होम पेज खुलेगा जिसमें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के दिशा-निर्देश होंगे। उन्हें पढ़ें और उनका प्रिंटआउट निकाल लें। इसके बाद “Yes” बटन पर क्लिक करें। अब जो वेब पेज खुलेगा वहां आप अपनी डीटेल्स भरकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड आप अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या फिर रोल नंबर की जानकारी भरकर डाउनलोड कर सकते हैं। ऑप्शन में से कोई एक सिलेक्ट करें और डीटेल्स भरकर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। डाउनलोड कर आप उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।सिविल सर्विसिस मेन परीक्षा 28 अक्टूबर, 2017 से 3 नवंबर, 2017 तक आयोजित कराई जाएंगी। परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। पहले चरण में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, दूसरे में दोपहर शाम 5 बजे तक। 28 अक्टूबर को सिर्फ पेपर 1 होगा(निबंध) जिसकी परीक्षा पहले चरण में होगी। 30 अक्टूबर, 2017 को पहले चरण में पेपर 2 और दूसरे चरण में पेपर 3 की परीक्षा होगी। ये परीक्षाएं जनरल स्टडीज की होंगी। इसी प्रकार अन्य परीक्षाएं भी होंगी, जिनकी ज्यादा जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट या इस नोटिफिकेशन लिंक http://www.upsc.gov.in/sites/default/files/CSM_2017_TimeTable_Engl.pdf  से हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *