हाथरस में दिखी इस महिला दारोगा की दादागिरी, सवाल पूछने पर कर दी महिलाओं की पिटाई

उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक महिला दारोगा की दादागिरी देखने को मिली है। सवाल पूछे जाने पर वह हाथापाई पर उतर आईं और वहां मौजूद महिलाओं को पीटने लगीं। बाद में बीच-बचाव किया के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मामला यहां के हाथरस गेट के पास का है, जहां महिला दारोगा पूनम जादौन की तैनाती है। वह किसी महिला की शिकायत पर इगलास थाना क्षेत्र आई हुई थीं। पुलिस की गाड़ी में अपने साथ आरोपी को ले जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया।

फिर क्या था, महिला दारोगा इसी बात पर भड़क गईं। महिलाओं से हो रही बातचीत पहले तो बहस में तब्दील हुई। जब लोगों के सवाल न थमे, तो वह हाथापाई पर उतर आईं। महिलाएं तब भी अपने सवाल किए जा रही थीं। इसी पर दारोगा ने उनकी पिटाई कर दी।

घटनास्थल पर इस दौरान काफी भीड़ जुट गई थी। आस-पास के लोगों ने फौरन बीच-बचाव किया, तो मामला शांत हुआ। यहीं किसी ने महिला दारोगा को लेकर पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *