KBC 9, Full Episode LIVE: 50 लाख के सवाल पर पहुंचीं 10वीं पास महिला

KBC 2017, Kaun Banega Crorepati 9 Episode: आज कल देश के हर-घर में रात 9 बजे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 9 का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। इसकी वजह है कि इस शो से दर्शक का सीधा संपर्क हो पा रहा है। शो देखने वाले खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। शो में किसी तरह का कोई भेद भाव नहीं होता, वहीं केबीसी आज दर्शकों के सामने एक अच्छा सोशल मेसेज भी पेश कर रहा है। केबीसी के मंच पर अब तक भारी रकम-राशि जीतने वालों में महिलाएं अव्वल नंबर पर हैं। आज यानी गुरुवार 5 अक्टूबर के एपिसोड में भी छोटे से कस्बे की महिला मीनाक्षी जैन 50 लाख रुपए के सवाल पर आ पहुंची हैं।

मीनाक्षी केवल दसवीं पास हैं, वहीं उनके हौंसले बुलंद हैं। तभी तो आज वह केबीसी के मंच पर बिग-बी के सामने हॉट सीट पर आ पहुंची हैं। इससे पहले भी इस सीजन में एक करोड़ रुपए जीतने वाली भी महिला ही थीं। अनामिका मजूदमदार केबीसी सीजन 9 की पहली करोड़पति बनीं। वहीं अब शो में उस दिन का इंतजार किया जा रहा है जब केबीसी के मंच को 7 करोड़ जीतने वाला विनर मिलेगा। बता दें, शो दर्शकों में खूब फेमस हो रहा है। इसके चलते केबीसी लोगों का पसंदीदा शो बन चुका है। शो में अब एप के द्वारा भी हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के साथ घर बैठे जवाब देने का चलन भी शुरू हो गया है। इसके अलावा शो में एक और चीज है जो आम दर्शक वर्क को अपने साथ-साथ जोड़े रखने के अलावा एक उम्मीद की किरण भी दिखाती है। इस तरह से शो के मेकर्स इस शो को लोगों से बांधे रखने में कामयाब हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *