32 साल से कर रहा था रेप, BJP ने बनाया उम्मीदवार तो सामने आई पीड़िता, सार्वजनिक की अंतरंग तस्वीरें

पंजाब के गुरदासपुर में होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार श्रवण सलारिया पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि नेता पिछले 32 साल से मेरा शारीरिक शोषण कर रहा था। महिला ने श्रवण सलारिया के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए कहा कि शादी का झांसे देकर मेरे साथ रेप कर रहा था। महिला ने सलारिया के साथ अपनी अतंरंग पलों की तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि महिला का दावा है श्रवण सलारिया साल 1982 से 2014 तक शादी करने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। फिर साल 2014 में महिला से शादी करने से इनकार कर दिया। मुंबई की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने बताया कि वह उसका 32 साल तक लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था। शुरुआत में श्रवण सलारिया ने उसे पीजी में रखा और उसके बाद उसे रहने के लिए एक फ्लैट दे दिया।

भाजपा के उम्मीदवार बिजनेसमैन हैं और मुबंई में रहते हैं। उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। सलारिया का कहना है कि महिला उसकी छवि खराब करना चाहती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस मौका पाकर चुनाव आयोग पहुंच गई। चुनाव आयोग से कांग्रेस ने सलारिया का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

इसके साथ ही कांग्रेस नेता और पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आरोप लगाया कि नामांकन दाखिल करते हुए भाजपा और सलारिया ने उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी छुपाई है। कांग्रेस ने साथ ही दावा  किया कि मुंबई में दर्ज इस मामले के बारे में भी नामांकन पत्र में सलारिया ने जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा कि यह केस साल 2014 में महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *