Football LIVE SCORE, India vs USA, फीफा U-17 वर्ल्ड कप 2017: यूएसए ने भारत को दी 3-0 से मात

LIVE UPDATES of FIFA U17 World Cup 2017 : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारत और अमेरिका के बीच फुटबाल का ऐतिहासिक मुकाबला खत्म हो चुका है। पहले मैच में यूएसए ने मेजबान भारत को 3-0 से हरा दिया। मैच में यूएसए की तरफ से सार्जेंट, क्रिश डरकिन और एंड्र्यू कार्लटन ने एक-एक गोल कर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत का अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को कोलंबिया से होगा। फीफा विश्व कप में पहली बार कदम रख रही भारतीय टीम मजबूत अमेरिकी टीम के सामने मैदान में थी। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है जहां उसके साथ अमेरिका के अलावा कोलंबिया और घाना जैसी फुटबॉल की दिग्गज टीमें हैं। भारतीय टीम का सामना शुक्रवार (6 अक्टूबर) अमेरिका से, नौ अक्टूबर को कोलंबिया और 12 अक्टूबर को घाना से होगा।

हालांकि फुटबॉल में भारत की स्थिति और प्रदर्शन को देखते हुए उसके नॉकआउट दौर में जाने की संभावना ना के बराबर है, लेकिन मेजबान अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत फुटबॉल के लिए मशहूर नहीं है, जबकि अमेरिका के पास बेहतरीन टीम है। उन्होंने फीफा अंडर-17 विश्व कप के 17 में से 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। सिर्फ 2013 में ही अमेरिकी टीम इस विश्व कप में नहीं खेली थी।

Here’s LIVE UPDATES of FIFA U17 World Cup 2017, India vs USA, Football Live Score:

-पहला मैच खत्म। भारत यूएसए से 3-0 से हार गया। यूएसए ने पहले हाफ में एक गोल किया था जबकि दूसरे हाफ में उसने दो गोल और कर अपनी जीत पक्की कर ली। भारत की ओर से गोलकीपर धीरज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

– भारत ने गोल करने का मौका गंवाया। यूएसए ने तीसरा गोल किया और मैच में लगभग अपराजेय बढ़त बना ली है। दस मिनट से भी कम का खेल शेष है।

-75 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। भारत का अभी भी खाता नहीं खुल पाया है। पूरे मैच में भारत की वजह से अमेरिका को बहुत परेशानी नहीं हो रही है। भारत लगातार दबाव में है और अपने पहले गोल के लिए संघर्ष कर रहा है।

-भारत की टीम में बदलाव रहीम अली मैदान में। रहीम अभिजीत की जगह लेंगे। रहीम अच्छे खिलाड़ी हैं। उनसे गोल की उम्मीद की जा सकती है। इसी बीच भारत आक्रामक होने की कोशिश कर रहा है।

-यूएसए की टीम में बदलाव। 15 नंबर की जर्सी वाले जॉर्ज अकोस्टा मैदान में हैं। उन्होंने 7 नंबर की जर्सी वाले अकिनोला की जगह ली है। तकरीबन 68 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। भारत के लिए थोड़े बहुत मौके बन तो रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही।

-दूसरे हाफ में लगभग बीस मिनट का खेल खत्म हो चुका है। इस हाफ में भी यूएसए भारत पर पूरी तरह से हावी है। यूएसए ने इस बीच गोल करने का एक आसान मौका गंवा दिया। भारत का संघर्ष जारी।

-भारत ने मैच में गोल करने का सबसे बेहतरीन मौका गंवाया। पहली बार यूएसए की रक्षा पंक्ति कमजोर दिखी। जिसका फायदा भारत उठा सकता था और पहला गोल इसके हिस्से में आ सकता था।

-यूएसए ने दागा दूसरा गोल। अब मैच में यूएसए भारत से दो गोल से आगे है। भारत को अब रणनीति में बदलाव करना होगा और इस दबाव से बाहर निकलने पर काम करना होगा।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। भारत को मैच में अपने अब तक के अपने प्रदर्शन को जारी रखना होगा। दूसरे हाफ में अगर भारत को बढ़त बनानी है तो शुरू से ही आक्रामक होना होगा।

-यूएसए के खिलाड़ी सार्जेंट ने पेनॉल्टी को सफलतापूर्वक गोल में तब्दील कर दिया। सार्जेंट यूएसए के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं जो अगले साल जर्मनी के वर्डर ब्रीमेन में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत को फिलहाल बिना घबराए अपनी कोशिश जारी रखनी होगी।

-पहले हाफ का खेल खत्म हो गया है। जोश सार्जेंट के एक गोल की बदौलत यूएसए मैच में भारत से एक गोल से आगे चल रहा है। पहले हाफ के अंतिम समय में भारत के खेल में मजबूती दिखी लेकिन खाते में अब तक कोई गोल नहीं।

-यूएसए कोई जल्दबाजी नहीं कर रहा है। भारत के पास जवाबी हमले का मौका लेकिन सफलता नहीं मिली। भारत का लगातार संघर्ष जारी। पहले हाफ का खेल लगभग पूरा हो चुका है।

जोश सार्जेंट ने दागा यूएसए के लिए पहला गोल। भारत को खेल का पहला कॉर्नर मिला था लेकिन वह गोल में तब्दील नहीं हो पाया। भारत अपने पहले गोल के लिए अब भी संघर्ष कर रहा है। यूएसए एक गोल से बढ़त बनाए हुए है।

-अमेरिकी टीम का लगातार आक्रमण जारी है। भारतीय गोलकीपर धीरज को आज के मैच में शायद सबसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। भारतीय टीम का संघर्ष जारी।

– बीस मिनट का खेल खत्म। दोनों टीमें गोल कर पाने में असफल। पिछली बार भारत और अमेरिका के बीच मुकाबले में अमेरिका ने भारत को 4-0 से हराया था।

-भारत के फाउल पर अमेरिका को मिला फ्री हिट। लेकिन अमेरिका को कोई फायदा नहीं मिला। मैदान के बीच अभी भी संघर्ष जारी है। दोनों टीमें गोल करने की कोशिश में जी जान से लगी हैं।

– दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। पांच मिनट के खेल में अभी किसी भी टीम ने कोई गोल नहीं किया है। अमेरिका से भिड़ने में भारतीय टीम पूरा जोर लगा रही है।

-भारत और अमेरिका की टीमें मैदान में उतर चुकी हैं। पीएम मोदी और खेल मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर के खिलाड़ियों से मिलने के बाद राष्ट्रगान शुरू हो चुका है।

– खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बाइचुंग भूटिया और सुनील छेत्री स्टेडियम में मौजूद हैं। कुछ ही देर में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक मुकाबले की शुरुआत होगी।

-भारतीय फुटबाल टीम आज इतिहास रचने के मुहाने पर खड़ी है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है जहां उसके साथ अमेरिका के अलावा कोलंबिया और घाना जैसी फुटबाल की दिग्गज टीमें हैं।

-भारत फुटबॉल के लिए मशहूर नहीं है, जबकि अमेरिका के पास बेहतरीन टीम है। उन्होंने फीफा अंडर-17 विश्व कप के 17 में से 16 संस्करणों में हिस्सा लिया है। सिर्फ 2013 में ही अमेरिकी टीम इस विश्व कप में नहीं खेली थी।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को फीफा अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। भारत विश्व कप का अपना पहला मैच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के खिलाफ रात आठ बजे खेलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *