दिल्ली: खेल-खेल में कार में लॉक हो गए दो बच्चे, परिजनों ने समझा हो गए किडनैप, 9 घंटे बाद मिले शव

दिल्ली में कार में फंसने के बाद दम घुटने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। बच्चे खेल रहे थे, तभी दोनों कार में बंद हो गए। लेकिन नौ घंटे तक उन्हें कार में फंसा हुआ किसी ने नहीं देखा। उसके बाद दम घुटने से उनकी कार में ही मौत हो गई। परिजनों को लगा था कि दोनों बच्चों का अपहरण हो गया। घटना दिल्ली के रनहौला क्षेत्र की है, जहां दो चचेरे भाई सोनु(5) और राज(6) बुधवार को कार में मृत मिले। मृतकों में किसी एक के पिता उस कार को कैब सर्विस में चलाते हैं। राजू अपनी कैब को बिना लॉक किए हुए, सोने के लिए कमरे में चले गए। उसके बाद दोनों बच्चे कार में घुसकर खेलने लगे। खेलते-खेलते उनकी कार लॉक हो गई। जिसके बाद किसी की नजर भी उधर नहीं गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़के कार के भीतर खेल रहे थे। कार उनके घर के सामने खड़ी थी। यह कार इन लड़कों में से एक के पिता की थी। अधिकारी ने कहा कि कार के मालिक ने दिन में करीब एक बजे इस कार को लॉक कर दिया क्योंकि उसे नहीं पता था कि बच्चे कार के भीतर हैं।

परिजनों को लगा कि किसी ने दोनों बच्चों का अपहरण कर लिया है। उसके बाद उन्हें ढूंढ़े जाने लगा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को ढूंढ़ने के लिए कैब निकालने की सोची तो देखा कि दोनों बच्चे कैब में ही पड़े हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *