इस आइलैंड पर मरे हुए समुद्री जीवों के खोल से लदी हैं सड़के और घर

आइलैंड रिलैक्स करने और वेकेशन एन्जॉय करने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन बनते जा रहे हैं। भीड़-भाड़ से दूर ऐसी जगहों पर एक्सप्लोर करने के लिए भी काफी कुछ होता है। इतना ही नहीं आजकल फिल्मों की शूटिंग भी इन जगहों पर होने लगी है जिससे आइलैंड वेकेशन का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। वहीं नेचुरल ब्यूटी से दूर दुनिया में ऐसे कई आईलैंड हैं जो काफी अजीबोगरीब हैं। आइए आज हम आपको ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में बताते हैं जहां मरे हुए समुद्री जीवों के खोल से सड़के और घर लदी हुई हैं।

हम बात कर रहे हैं पश्चिम अफ्रिका में सेनेगल कोस्ट के पास मौजूद फडिऊथ आइलैंड की। इस आइलैंड पर करोड़ों की संख्या में सीपियां इकट्ठा हो चुकी हैं जिसकी वजह से इस आइलैंड को शैल्स आइलैंड भी कहा जाता है। बता दें कि सीपियां समुद्री जीवों का खोल होती हैं जो समुद्र के जीवों के मरने के बाद तैरकर इस आइलैंड पर करोड़ों की संख्या में जमा हो गई हैं।

आइलैंड पर इतनी संख्या में सीपियां जमा होने की वजह से यहां की हर सड़क पर उन्हें देखा जा सकता है। सीपियों की संख्या करोड़ों में होने की वजह यहां के निवासियों ने उन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करना सीख लिया।

आइलैंड पर इतनी संख्या में सीपियां जमा होने की वजह से यहां की हर सड़क पर उन्हें देखा जा सकता है। सीपियों की संख्या करोड़ों में होने की वजह यहां के निवासियों ने उन्हें अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करना सीख लिया।

आइलैंड के निवासी उन सीपियों का इस्तेमाल अपने घर की दीवारों को सजाने में भी करते हैं। कहा जाता है इस आइलैंड पर सैकड़ों सालों से सीपियां जमा हो रही हैं।

इस आइलैंड पर मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोग रहते हैं। इनके कब्रिस्तान भी सीपियों से अटे पड़े हैं। वैसे तो शैल आइलैंड अधिकृत रूप से एक दूसरे आइलैंड का नाम है जहां शैल वाले जीवों की सबसे अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *