बॉस ने कराई मह‍िला कर्मचारी की न्‍यूड परेड, कहा- कर्मचार‍ियों का मनोबल बढ़ेगा

पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला को बॉस ने यह कहकर न्यूड वॉक कराया कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि वीडियो एक सेल्स कंपनी का है। कंपनी के बॉस ने अपनी इस एंप्लॉइ से कहा कि मोरल सपोर्ट करने के लिए आप न्यूड परेड करें इससे काफी फायदा होगा। इसी दौरान ऑफिस के एक कर्मचारी ने महिला का वीडियो बना लिया। वीडियो को देखकर कई लोग काफी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला न्यूड होकर वॉक करती नजर आ रही है। महिला ने अपने शरीर पर कुछ नहीं पहना हुआ है। सिर्फ एक चश्मा और काले रंग के जूते पहने हुए हैं। वीडियो में महिला के दोनों तरफ पुरुष कर्मचारी लाइन से खड़े हैं। सभी सीटी बजाते और महिला को चीयरअप दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस महिला को ऐसा करने के लिए बॉस ने पैसे दिए थे।

वही महिला मुस्कुराते हुए वॉक करती हुई आती है और कैमरे को मिडिल फिंगर दिखाते हुए आगे बढ़ जाती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही महिला उस दौरान मुस्कुराते हुए वॉक करती नजर आ रही हो लेकिन कुछ दिनों बाद महिला ने नौकरी छोड़ दी।

वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि नो वेल्यू, पैसे ही इस गंदी दुनिया का नियम है। वही दूसरे व्यक्ति ने कहा कि लोग जानवरों की तरह क्यों व्यवहार करते हैं … एक कागज के एक टुकड़े के लिए खुद को बेचते हैं, वो अपनी गरिमा और सम्मान खो देते हैं, ये बेहद ही उदास और दयनीय कर देने वाला वाकया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *