12 लड़कियों ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्‍ताव तो एक शख्‍स ने पड़ोसी महिला को इसलिए मार डाला कि

छत्तीसगढ़ में एक दिल दहलाने वाली विचित्र घटना सामने आई है। राज्य की राजधानी रायपुर में एक युवक ने 12 लड़कियों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन सभी ने ठुकराया दिया था। इससे वह इस हद तक नाराज हुआ कि पड़ोस की एक महिला की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पिंटू के तौर पर की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिंटू को शक था कि पड़ोसी महिला द्वारा जादू-टोना करने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही है। ‘इंडिया टुडे’ के मुताबिक, हत्यारोपी पिंटू मुरेठी गांव का रहने वाला है। उसके परिजनों ने 12 लड़कियों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा था। कुछ मामलों में तो उसकी सगाई तक हो गई थी, लेकिन बाद में हर बार रिश्ता टूट जाता था। इससे पिंटू और उसके परिजन बहुत परेशान थे। उसको पूरा संदेह था कि उसकी पड़ोसन अमेरिका पटेल के जादू-टोना करने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही है। एक दिन पिंटू ने बदला लेने की साजिश रची थी। अमेरिका पटेल रविवार (1 अप्रैल) रात को घर पर अकेली थीं। उनकी मां सब्जी बेचने बाहर गई थीं।

पिंटू मौका पाते ही अमेरिका के घर में दाखिल हुआ और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद दुपट्टे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के बाद पिंटू ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन गांव वालों ने उसे दबोच लिया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिंटू बीए द्वितीय साल का छात्र है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि भारत के कई हिस्सों में जादू-टोना और डायन होने के शक में हत्या कर दी जाती है या फिर सार्वजनिक तौर पर अपमानित और दंडित किया जाता है। डायन होने के शक में महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार की जाती है। पिछले साल राजस्थान में एक दलित महिला को डायन बताकर उसकी हत्या कर दी गई थी। यह घटना अजमेर में सामने आई थी। पीड़िता की उसके घर वालों और पड़ोसियों ने ही हत्या कर दी थी। इससे पहले उसे अंगारों पर लिटाया गया था और जबरन मल-मूत्र खिलाया गया था। झारखंड में भी डायन होने के शक में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *