AIIMS में बम्पर वैकेंसी, क्लर्क, लैब असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न 305 पदों पर भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) विभिन्न पदों के लिए भर्ती करने जा रहा है। AIIMS ऋषिकेश में 305 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका आपको मिल रहा है। इनमें लॉअर डिविजनल क्लर्क, लैब असिस्टेंट, ऑफिस/स्टोर्स अटेंडेंट (मल्टिटास्किंग), स्टेनोग्राफर, ऑडियोलॉजिस्ट समेत की अन्य पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट बेसिस के तहत होनी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 2017 है। तो आइए आपको बताते हैं विभिन्न महत्वपूर्ण बातें।

लॉअर डिविजनल क्लर्क- इसके कुल 32 पदों पर भर्ती होनी हैं। सैलरी 5200 से 20200 रुपये के बीच होगी और 1900 रुपये का ग्रेड पे। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है और कम्प्यूटर टाइपिंग स्पीड 35 w.p.m. अंग्रेजी में और 30 w.p.m. हिंदी में होना जरूरी है।

लैब असिस्टेंट- 41 पदों पर भर्ती। सैलरी 5200 से 20200 रुपये। साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास, मेडिकल लैब टेक्नॉलोजी में डिप्लोमा।

ऑफिस/स्टोर अटेंडेंट- इसके 40 पदों पर भर्ती होनी है। सैलरी 5200 से 20200 रुपये। आवेदक का 10वीं पास होना जरूरी।

स्टेनोग्राफर- 34 पदों पर भर्ती। सैलरी 5200 से 20200 रुपये। आवेदक का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी। इसके अलावा कई और पदों पर भर्ती होनी है जिनके बारे में आप AIIMS ऋषिकेश की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदकों के लिए आयु सीमा भी तय की गई है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंकhttp://www.aiimsrishikesh.edu.in/recruitments/post%20advertised.pdf पर ऐड पढ़ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *