Video: बीच पर अक्षरा और अंजना की मस्ती का वीडियो हो रहा वायरल

अक्षरा सिंह और अंजना सिंह, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की इन दोनों अभिनेत्रियों ने इस इंडस्ट्री को अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। रियल लाइफ में इन दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती हमेशा ही चर्चे में रहती है। इन दोनों अभिनेत्रियों ने इस बार फ्रेंडशिप डे पर अपनी दोस्ती को खास अंदाज में सेलीब्रेट किया है। दोनों अभिनेत्रियां एक बीच पर अपनी दोस्ती को सेलीब्रेट करती नजर आई हैं। ब्लैक स्विमशूट और पीले रंग की शर्ट में दोनों अभिनेत्रियां बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

अभिनेत्री अंजना सिंह ने बीच पर फ्रेंडशिप डे सेलीब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियों में दोनों अभिनेत्रियां हाथों में हाथ डाले बीच पर दौड़ती नजर आ रही हैं। बीच पर मस्ती के इस वीडियो को शेयर करते हुए अंजना सिंह ने लिखा कि ‘शर्त लगी थी खुशियों को एक लफ्ज़ मे लिखने की…. लोग किताबे ढुंढते रह गये, हमने दोस्त लिख दिया।’ इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक कई लोगों ने इस वीडियो को देखा और लाइक किया है।

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के साथ किया था। इस फिल्म में रवि किशन बतौर अभिनेता नजर आए थे। अक्षरा सिंह को उनकी सुरीली आवाज की वजह से भी जाना जाता है। हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ‘भाग जाइब ससुराल से’ काफी लोकप्रिय हुआ था। बता दें कि अभी हाल ही में मलेशिया में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड समारोह में अभिनेत्री अंजना सिंह को उनकी फिल्म ‘नजर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की खिताब से नवाजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *