संसद में अमित शाह का डेब्यू: वेंकैया नायडू की सीट पर बैठे, प्रकाश जावड़ेकर-स्मृति ईरानी ने मेज थपथपाकर किया स्वागत

संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी के साथ संसद में अपना डेब्यू किया। शुक्रवार को वह पहली बार सांसद बनकर संसद भवन पहुंचे। शाह यहां पहली पंक्ति में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की सीट पर बैठे। उनके बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री की सीट है। शाह जब सदन में आए थे, तब कई केंद्रीय मंत्रियों ने मेज थपथपाकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया था। यहां तक कि शाह के सीट पर बैठने के बाद भी कई लोग उनकी सीट पर आकर उन्हें बधाई दे रहे थे। 53 साल के शाह का चयन अगस्त में संसद के उच्च सदन के लिए हुआ था। संसद की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद वह यहां पहुंचे थे। ट्रेजरी बेंचों के सदस्यों (मंत्री भी शामिल थे) ने उनका खड़े होकर स्वागत किया। उन्होंने मेज पर हाथ थपथपा कर, तालियां बजाकर और हाथ जोड़कर शाह को बधाइयां दीं।

शाह इसके बाद अपनी सीट पर आकर बैठे। शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास वाली सीट मिली है। यह सीट पहले उपराष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू की हुआ करती थी। मगर उनके उच्च सदन का सभापति बनने के बाद से यह खाली हो गई थी। पास में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और थावर चंद्र गहलोत भी बैठे थे।

आपको बता दें कि राज्यसभा में सभी सदस्य अर्धवृत्ताकार सदन में बैठते हैं। यह कुछ छह ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। सत्ता पक्ष एक ओर बैठता है। वहीं, विपक्ष के लिए दूसरी तरफ की जगह निर्धारित रहती है। जबकि, मुख्य विपक्षी दल के लिए बाईं ओर की जगह होती है। शाह जब सदन में आए थे, तब केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, प्रकाश जावडेकर, स्मृति ईरानी वहां मौजूद थीं। सबने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष के सीट पर बैठने के बाद भी कई लोग उनकी सीट तक आकर बधाई दे रहे थे। पहली कतार में अमित शाह की सीट के बगल में अन्नाद्रमुक और टीएमसी के नेताओं की सीटें भी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *