Ashes 2017: विराट कोहली को स्‍टीव स्मिथ से कड़ी चुनौती, सचिन को यूं छोड़ा पीछे

एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर इंग्लैंड पर हावी होती नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने तीसरे दिन टेस्ट करियर का 22वां शतक लगाया। हालांकि दिन का खेल खत्म होने तक स्मिथ ने नाबाद 229रन बना लिए थे। लेकिन शतक लगाने के साथ ही स्मिथ ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। इंग्लैंड के खिलाफ स्मिथ ने टेस्ट करियर का 22वां शतक लगाया। जिसके लिए उन्होंने 108 पारियां ली हैं। इसके साथ ही वह सबसे तेजी से 22 शतक पूरे करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही डॉन ब्रेडमैन ने 58 पारियों में 22 शतक लगाए थे तो वहीं सुनील गावस्कर ने 101 पारियों में 22 शतक पूरे किए थे। जबकि सचिन ने 114 पारियों में 22 शतक जमाए थे। अब स्मिथ सचिन का रिकॉर्ड तोड़ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अभी तक स्मिथ ने अपनी पारी में 390 गेंदें खेलीं हैं और 28 चौकों के साथ एक छक्का लगाया है। इसके साथ ही स्मिथ ने लगातार चौथे साल1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

इससे पहले वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रॉयन लारा, इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक और केविन पीटरसन ने ऐसा कारनामा कर चुके हैं। स्मिथ ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक भी लगाया है। स्मिथ ने यह शतक महज 138 गेंदों में ही लगाया है। इससे पहले स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में 140 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। स्मिथ का फॉर्म अगर यूं ही बना रहा तो आने वाले समय में वह विराट कोहली को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 203 रनों के साथ की थी। उसने तीसरे दिन शॉर्न मार्श के रूप में एकमात्र विकेट खोया। वह अपने खाते में 21 रन और जोड़कर 28 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। स्मिथ ने तीसरे दिन आते ही शतक जड़ा। दूसरे दिन वह 92 के स्कोर पर नाबाद लौट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *