Asian Games 2018: हॉकी में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, 4 मुकाबलों में ठोके 56 गोल, खाए सिर्फ 3

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार (26 अगस्त) को पूल-ए के अपने चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 56 गोल किए और महज 3 गोल ही खाए। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच मे इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। वह अपना आखिरी पूल मैच 28 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। भारत ने जीबीके हॉकी मैदान पर खेले गए अपने मैच जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागने के साथ ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत को पहले ही मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे रुपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला। भारत के लिए दूसरा गोल चिंग्लेसाना सिंह ने रुपिंदर की मदद से किया। रुपिंदर की फ्री हिट पर चिंग्लेसाना ने सीधा शॉट मारकर इसे दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया। 13वें मिनट में भारतीय टीम के पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाया।

दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के कमजोर डिफेंस पर वार कर फील्ड गोल किया। सिमरनजीत सिंह से मिले पास को ललित उपाध्याय ने अपनी हॉकी स्टिक से उछालकर भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस क्वार्टर में भारत और दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुए थे, लेकिन दोनों ही टीमें इसमें नाकाम रहीं और ऐसे में पहले हाफ के समापन के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से बढ़त बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *