लड़की के नहाते वक़्त बाथरूम में झांक रहे हॉस्टल संचालक को लड़कियों ने फिर किन्नरों ने जमकर पीटा

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में उस वक्त कोहराम मच गया जब लड़कियों द्वारा एक हॉस्टल संचालक की पिटाई होने लगी. बताया गया कि हॉस्टल के संचालक पर लड़कियों के बाथरूम में ताका-झांकी करने का आरोप है। लड़कियों ने संचालक को बाथरूम में ताक-झांक करते हुए देखा और जमकर उसकी पीटाई कर दी। यह मामला सोमवार (19 मार्च) का बताया जा रहा है। लड़कियों ने संचालक की इस गंदी हरकत की शिकायत पुलिस से की है। वहीं राज्यपाल सतपाल मलिक ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। फिलहाल आरोपी हॉस्टल संचालक फरार है।

बिहार की राजधानी पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल के संचालक की यह गंदी हरकत उस वक्त सामने आई जब कुछ लड़कियों ने उसे बाथरूम में देखते हुए पकड़ लिया। उस वक्त हॉस्टल की एक लड़की बाथरूम में नहा रही थी। लड़कियों ने संचालक को देखा और उसे आवाज लगाई। पहले संचालक ने लड़कियों की आवाज नहीं सुनी लेकिन जब लड़कियों ने तेज आवाज में डांटते हुए उसे आवाज लगाई तो वह उन्हें देखकर हैरान रह गया।

इसके बाद लड़कियों ने उसे मौके पर पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। लड़कियों ने संचालक की गंदी हरकत को लेकर हंगामा मचा दिया जिससे आस-पास के लोग और कुछ किन्नर भी मौके पर जमा हो गए। इसी बीच संचालक मौके से भाग निकला लेकिन बताया जा रहा है कि किन्नरों ने लड़कियों के साथ मिलकर दोबारा उसे पकड़ा और पिटाई कर दी जिसके बाद आरोपी फिर से भाग निकला।

बताया जा रहा है कि लड़कियों ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वो हॉस्‍टल संचालक से माफी चाहती हैं। इसके अलावा लड़कियां अब हॉस्टल के संचालक से अपने पैसे वापस मांग रही हैं, ताकि वह किसी दूसरे हॉस्टल में जा सके। फिलहाल हॉस्टल का संचालक फरार है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *