इन भाजपा विधायक को नही दिखता महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, बोले: हम कैसे मान लें- गर्लफ्रेंड ब्‍वॉयफ्रेंड नही बनाना चाहिए

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर विवादित बात कही है।गूना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक पीएल शाक्य ने कहा-हमारे देश में महिलाओं की पूजा चार बार होती है। हम कैसे मान लें कि महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। आंकड़े कुछ भी बताते हैं। उस क्रम में हमें पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहना चाहिए। न गर्लफ्रेड बनाना चाहिए न ब्वॉयफ्रेंड। उनके इस बयान पर लोग विरोध जता रहे हैं।

विधायक पन्ना लाल शाक्य इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। जब क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली जाकर शादी रचाई थी, तब भी उन्होंने विवादित बयान दिया था। मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में उस समय पन्नालाल शाक्य ने कहा था कि क्या भारत इतना अछूत है कि विराट और अनुष्का को इटली जाकर शादी करनी पड़ी। उन्हें देश में कहीं जगह नहीं मिली, कोहली देश में इतना कमाते हैं और पैसा कमाकर इटली में नाचने चले गए। ये कैसे देशभक्त हैं।

उन्होंने कहा था कि इटली वाले यहां आकर अरबपति-करोड़पति हो गए और विटार इटली में जाकर नाच रहे हैं। उऩका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजपा को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। बाद में भाजपा ने सफाई देते हुए उनके बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि यह उनका निजी विचार हो सकता है। पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। विधायक के इस बयान पर ट्रोलर्स ने जमकर निशाना साधा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *