VIDEO: बीजेपी विधायक ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर साधा निशाना, कहा- राम ने भी यहां शादी की फिर ये क्यों गए विदेश

भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने इटली में शादी करने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है। बीजेपी विधायक ने उन दोनों की देशभक्ति पर ही सवाल उठा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य ने पूछा है कि विराट और अनुष्का ने भारत में शादी क्यों नहीं की। ऐसी क्या जरूरत थी कि दोनों ने इटली जाकर ब्याह रचाया। विराट और अनुष्का पर निशाना साधते बीजेपी विधायक पन्ना लाल शाक्य का वीडियो भी मीडिया में आया है। इस वीडियो में ये कह रहे हैं कि इस देश में भगवान राम का, कृष्ण जी का, विक्रमादित्य के साथ ही युधिष्ठिर का भी विवाह हुआ है। हमारी आपकी भी यहीं होगी लेकिन वो विदेश गया शादी के लिए। अरबों रुपए वह यहां से कमाता है, शोहरत यहां से कमाता है और चला गया विदेश में।

 

TIMES NOW

@TimesNow

BJP MLA Pannalal Sakya questions Virat Kohli and Anushka Sharma’s patriotism for marrying outside India

 

 आपको बता दें कि लंबे लव अफेयर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने भारतीय मीडिया से दूर जाकर इटली के मिलान शहर में सात फेरे लिए।

भारत के बाहर जाकर गुप चुप ब्याह रचाने वाले विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ घर वाले और करीबी ही शामिल हुए थे। अब 26 दिसंबर को दोनों की शादी का ग्रैड रिसेप्शन होना है। दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में यह रिसेप्‍शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *